3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्यारे मियां का खुलासा- ‘मामले में कई बड़े नाम शामिल हैं, मेरे खिलाफ रची गई साजिश’

प्यारे मियां ने कहा, कई बड़े लोग शामिल हैं, मुझे फंसाया गया है, इतने से मामले में इतना बड़ा होता है क्या?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 19 Jul 2020, 1:55 PM IST

news

प्यारे मियां का खुलासा- 'मामले में कई बड़े नाम शामिल हैं, मेरे खिलाफ रची गई साजिश'

भोपाल/ कई नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार (Rape) के आरोपी प्यारे मियां को लंबी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने श्रीनगर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पैश किया (Pyare Mian) पेशी के बाद आरोपी ने मीडिया के सामने कहा कि, इस मामले में कई बड़े नाम शामिल हैं, जो उसके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। दरअसल, आरोपी प्यारे मियां की कोर्ट में पेशी हुई, जहां से पूलिस को उसका पांच दिन का रिमांड मिला। पुलिस ने बिना समय गवाए मामले की तफ्तीश के लिए आरोपी को घटनास्थल शाहपुरा स्थित फ्लैट पर लेकर पहुंची। यहां से निकलते समय आरोपी को मीडिया ने घेर लिया और कुछ सवाल किये, जिसका जवाब देते हुए प्यारे मिया ने चौंकाने वाली बात कही।

पढ़ें ये खास खबर- अभी बारिश के लिए करना होगा इंतज़ार, इस दिन से लगेगी सावन की झड़ी


करीब आधे घंटे हुई घटना स्थल पर पूछताछ

नाबालिग लड़कियों की शिकायत के मुताबिक, उनके साथ शौषण की वारदात शाहपुरा स्थित एक फ्लैट पर हुई थी। पुलिस आरोपी प्यारे मियां को उसी फ्लैट पर लेकर पहुंची, वहां करीब आधे घंटे पुलिस ने आरोपी के साथ मामले को लेकर कई बिंदुओं पर पूछताछ की। हालांकि, इससे पहले भी पुलिस टीम जांच के लिए की फ्लैट आ चुकी थी, लेकिन ऐसा पहली बार था, जब वो आरोपी को भी घटना स्थल पर साथ लेकर पहुंची थी।

पढ़ें ये खास खबर- दूसरे राज्यों से फैल रहा है प्रदेश में कोरोना संक्रमण, अब अंतर्राजीय सीमाओं पर इस तरह होगी निकरानी


'आप करें तहकीकात, सब पता चलेगा'

फ्लैट से बाहर निकलते समय मीडिया ने आरोपी से कई सवाल किये, जिसपर जवाब देते हुए आरोपी प्यारे मियां ने मामले में बड़े लोगों के शामिल होने की तरफ इशारा दिया। प्यारे मियां ने कहा, कई बड़े लोग शामिल हैं, मुझे फंसाया गया है, इतने से मामले में इतना बड़ा होता है क्या? आरोपी ने मामले को साजिश करार दिया। मीडिया द्वारा जब उनसे पूछा गया कि, आपके आरोप के मुताबिक, कोन बड़े लोग इसमें शामिल हैं, तो प्यारे ने कहा कि आप करिए मामले में तहकीकात, सब पता चल जाएगा।