7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये क्या ! मंत्रीजी ने 2 घंटे पहले हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दी ट्रेन, समय पर पहुंचे यात्री होते रहे परेशान

भोपाल रेल मंडल की बड़ी मनमानी और लापरवाहीउजागर, समय पर पहुंचे यात्री होते रहे परेशान, दो घंटे पहले ही रेल मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर कर दिया ट्रेन को रवाना।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 Feb 2022, 8:57 PM IST

News

ये क्या ! मंत्रीजी ने 2 घंटे पहले हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दी ट्रेन, समय पर पहुंचे यात्री होते रहे परेशान

भोपाल. शनिवार के भोपाल रेल मंडल की बड़ी मनमानी और लापरवाही देखने को मिली। दरअसल, राजधानी भोपाल से रीवा के बीच रेल यात्रियों के आवागमन के लिए रेलवे ने नई साप्ताहिक ट्रेन शुरू हो गई है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव द्वारा हरी झंडी दिखाते हुए ट्रेन को रवाना किया गया। लेकिन, इसमें रेलवे की लापरवाही ये रही कि, मंत्री से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के चलते रेलवे ने ट्रेन का निर्धारित समय ही बदल दिया। रेलवे द्वारा ट्रेन नंबर 02195 रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट को 2 घंटे पहले ही रवाना कर दिया। वहीं, जब तय समय यानी 5 बजे जब यात्री स्टेशन पर पहुंचे तो वो संबंधित ट्रेन को खोजते और परेशान होते नजर आए।


यात्रियों का आरोप है कि, ट्रेन के टिकट पर ही रेलवे द्वारा ट्रेन की रवानगी का समय शाम 5 बजे दिया था। लेकिन, ट्रेन नंबर 02195 रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट को 2 घंटे पहले ही रवाना कर दिया गया और यात्रियों को समय परिवर्तन करने के संदर्भ में किसी तरह की जानकारी तक नहीं दी। गई और ट्रेन अपने निर्धारित समय से दो घंटे पहले ही रवाना कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें- खराब मौसम के कारण सभा स्थल नहीं पहुंच सका हेलिकॉप्टर, शिवराज ने मोबाइल से ही कर दी चुनावी सभा


रेलवे ने राशि रिफंड करने का कहकर झाड़ा पल्ला

जैसा ही यात्रियों को पता चला कि, जिस रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट ट्रेन से वो यात्रा करने वाले थे, उसे मंत्री जी ने दो घंटे पहले ही हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है। साथ ही, उन्हें इस संबंध में किसी तरह की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। ऐसे में नाराज यात्रियों ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा शुरु कर दिया। फिलहाल, मामला बिगड़ते देख रेलवे अधिकारियों ने टिकट की राशि रिफंड करने की बात कहकर पल्ला तो झाड़ लिया है, लेकिन यात्रियों का कहना है कि, रेलवे की लापरवाही से उनकी जो यात्रा नहीं हो सकी, उसपर जवाब कौन देगा?


रेल मंत्री ने दिल्ली से दिखाई हरी झंडी

बता दें कि, भोपाल से रीवा के बीच रेल यात्रियों के आवागमन के लिए रेलवे ने नई साप्ताहिक ट्रेन की शुरूआत की है। ये ट्रेन 12 फरवरी को दोपहर 2.52 बजे रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव द्वारा दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन की शुरुआत की है। हालांकि, नए शेड्यूल के अनुसार, ये साप्ताहिक ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से 2.30 बजे रवाना होगी। संबंधित ट्रेन रात 11.35 बजे रीवा पहुंचेगी। इसी दिन व अवधि को रीवा से ये ट्रेन चलेगी और रात 11.23 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।


विस्वास सारंग ने कहा- यात्रियों के लिए बड़ी सौगात

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने जब दिल्ली से ट्रेन नंबर 02195 रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाई तब भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और डीआरएम सौरभ बंधोपाध्याय मौजूद थे। दोपहर 2 बजकर 52 मिनट पर सप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन रवाना हुई। ट्रेन की रवानगी से पहले चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग अपने संबोधन में कहा कि, पूर्व से भोपाल और रीवा के बीच रेवांचल एक्सप्रेस चल रही है। अब एक और नई ट्रेन के चलने से आम यात्रियों को आसानी से रेल टिकट मिल सकेंगे और वे सुविधा अनुरूप यात्रा कर सकेंगे। नई ट्रेन विंध्य के नागरिकों को राजधानी से जोड़ने मे हम भूमिका निभाएगी।


अबतक रेवांचल एक्सप्रेस पर था पूरा भार

आपको बता दें कि, अबतक इन दोनों स्टेशनों के बीच रेवांचल एक्सप्रेस चलती है। ये नियमित ट्रेन हैं, जिसमें हमेशा यात्रियों का दबाव रहता है। मौजूदा समय में ही स्लीपर क्लास में 150 से ज्यादा वेटिंग हैं। कई बार तो नो रूम की स्थिति बन जाती है, जिसे देखते हुए दोनों स्टेशनों के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू की गई है। 19 फरवरी से दोनों ही स्टेशनों से नियमित चलेगी। रेलवे ने अभी सप्ताह में एक दिन चलने वाली ट्रेन की समय सारणी जारी नहीं की है। ये बाद में जारी की जाएगी। जबलपुर से नैनपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन सेवा को भी शुरू किया जा रहा है। ये ट्रेन भोपाल से होकर नहीं गुजरेगी।

यह भी पढ़ें- हिजाब पहनकर परीक्षा देने आई छात्रा तो परीक्षार्थियों ने किया विरोध, फिर प्रिंसिपल ने छात्रा को दिया अल्टीमेटम


यह रहेगा टाइम टेबल

-रानी कमलापति स्टेशन से

ट्रेन 02195 रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 2:30 बजे चलकर विदिशा दोपहर 3:24 बजे, बीना शाम 4:40 बजे, सागर शाम 6:00 बजे, दमोह शाम 7:05 बजे, कटनी मुड़वारा रात 8:50 बजे, मैहर रात 10:00 बजे, सतना रात 10:30 बजे व रात 11:35 बजे रीवा स्टेशन पर पहुंचेगी। इसमें एक वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी, एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, चार वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, चार सामान्य श्रेणी और दो एसएलआरडी समेत कुल 24 कोच होंगे।


-रीवा स्टेशन से

ट्रेन 02196 रीवा स्टेशन से दोपहर 2:30 बजे चलकर सतना दोपहर 3:25 बजे, मैहर शाम 4:03 बजे, कटनी मुड़वारा शाम 4:55 बजे, दमोह शाम 6:40 बजे, सागर शाम 9:45 बजे, बीना रात 9:15 बजे, विदिशा रात 10:20 बजे और रात 11:25 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन में एक वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी, एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, चार वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, दो सामान्य श्रेणी व दो एसएलआरडी सहित कुल 21 कोच होंगे।

चैनल गेट में सिर डालते ही फंस गई युवक की गर्दन, देखें वीडियो