10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“अपनों पे सितम, गैरों पे करम” , शिवराज सिंह चौहान ने 58 साल पुराने फिल्मी गीत से मचाई सियासी हलचल

फिल्मी गीत की पंक्तियों को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोहराते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी को घेरा, एक्स पर किया हमला
less than 1 minute read
Google source verification
shivraj singh

शिवराज सिंह चौहान Image X @ChouhanShivraj

'गैरों पे करम अपनों पे सितम' प्रसिद्ध हिंदी फिल्म 'आँखें' का गीत है, जिसे स्वरों की मलिका लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी। 1968 की यह फिल्म भी बेहद लोकप्रिय हुई थी और गाना भी सुपर डुपर हिट हुआ था। गीत की इन्हीं पंक्तियों को आज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोहराया है। इसके बहाने उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा।

शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा:

अपनों पे सितम, गैरों पे करम!

राहुल जी, आँखों पर कैसी पट्टी बाँध ली है आपने कि देशहित ही दिखाई देना बंद हो गया?

देश के उद्यमियों से ज़्यादा चिंता आपको विदेशियों की सताने लगी है।