भोपालः अंकुरित अनाज ( sprouts ) पोष्टिक गुणों से भरपूर होते हैं। इसी लिए इन्हें सेहत के लिए बेहद फायदेमंद ( health Benifits ) माना जाता है। इनका नियमित सेवन वज़न-भूख बढ़ाने ( weight gain ) मासपेशियों में मज़बूती ( Strong muscles ) लाने, शरीर को बीमारियों से मुक्त रखकर चुस्ती-स्फूर्ति बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि ये सेहत के लिए नुकसान दे भी साबित हो जाते हैं। जी हां, जिस तरह इसके इस्तेमाल से फायदे ( Benifits ) हैं उसी तरह ये भी सत्य है कि, इसके सेवन से शरीर को कई तरह की समस्याओं ( loss ) का सामना भी करना पड़ सकता है। तो, आइये जानते हैं, अंकुरित अनाज के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में...।