मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में सोमवार, 21 जुलाई को सुबह 10:30 बजे नवीन विधायक विश्राम गृह निर्माण कार्य का भूमि-पूजन होगा। विधायक विश्राम गृह खण्ड-क्र.-1 के सामने, विधायक विश्राम गृह परिसर भोपाल में आयोजित इस कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी शामिल होंगे।