18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इसलिए सुबह नाश्ता करना होता है बेहद जरूरी, ब्रेकफास्ट के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

ब्रेकफास्ट सेहत के लिए बहुत ज़रूरी होता है। अकसर लोग काम की भागदौड़ के चलते नाश्ते के लिए समय नहीं निकाल पाते। लेकिन, आपकी ये आदत आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। आइये जानते हैं ब्रेकफास्ट करने के फायदे और ना करने के नुकसान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 Oct 2019, 12:01 PM IST

health news

इसलिए सुबह नाश्ता करना होता है बेहद जरूरी, ब्रेकफास्ट के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

भोपाल/ आजकल के भागदोड़ भरे जीवन में ब्रेकफास्ट नहीं करते। सुबह ऑफिस या काम के लिए दौड़ने वाले लोग अकसर घर से बिना खाए-पिये ही निकल जाते हैं। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे भी ज्यादातर सिर्फ चाय, दूध या कॉफी पीकर ही घ से निकल जाते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि, आपकी ये आदत आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। अकसर घर के बड़े सुबह का नाश्ता करने के लिए काफी जोर देते हैं। वो हमें बताते हैं कि, सुबह कानाश्ता बेहद जरूरी होता हैं। लेकिन, हम जाने अनजाने में या यू कहें कि काम की व्यस्तता के चलते उनकी बात को अनसुना कर बिना नाश्ते के ही अपने काम के लिए निकल जाते हैं।

पढ़ें ये खास खबर- SBI का ग्राहकों को बड़ा तोहफा, खाते में पैसे ना होने पर भी कर सकते हैं खरीदारी, ऐसे मिलेगा फायदा


नाश्ते में करें इन चीजों का सेवन

हालांकि, ये आदत सभी की नहीं होती, वो कुछ भी सुबह का नाश्ता किये बिना घर से नहीं निकलते। लेकिन, इनमें भी कई लोग नाश्ते में मक्खन लगी रोटी या पराठा, नूडल्स या तेल वाला नाश्ता कर लेते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि, इस तरह की चीजें हमारी सेहत के लिए भूखे रहने से ज्यादा नुकसान दे हैं। इसलिए हमें सुबह नाश्ता करना जितना ज़रूरी होता है, उससे कई ज्यादा ज़रूरी पौष्टिक भोजन करना होता है। सुबह के नाश्ते में जितना संभव हो तेल में बनी या मसालेदार चीजों से बचना चाहिए। हम जितना हेल्दी नाश्ता करते हैं, उतना ही हमारा शरीर दिनभर के लिए स्वस्थ बना रहता है। हमेशा नाश्ते में आटा ब्रेड, दलिया, पैनकेक, किनूआ सैलेड और सोया दूध लेना चाहिए। पौष्टिक नाश्ते से न सिर्फ हमारे दिन की शुरूआत अच्छी होती है, बल्कि ये हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।

पढ़ें ये खास खबर- अगर आपके पार्टनर में हैं ये खूबियां तो वो है आपके लिए परफेक्ट, जानिए Secrets


इसलिए है सुबह का नाश्ता ज़रूरी

सुबह का नाश्ता करने से शरीर को दिनभर के लिए उर्जा मिलती है। रात को 8 घंटे की नींद के बाद शरीर इंधन की काफी जरूरत होती है। ऐसे में हेल्दी नाश्ता करने से व्यक्ति फ्रेश रहता है। विटामिन और मिनरल के लिए सुबह नाश्ते में फलों का सेवन करना चाहिए। मिनरल और विटामिन का शरीर होना आजकल के समय में बहुत ही जरूरी हो गया है। क्योंकि, आजकल प्रदुषण इतना बढ़ गया है, ऐसे में सेहत का ख्याल रखने के लिए सुबह सुबह पौष्टिक नाश्ता करना काफी अहम हो गया है। सुबह सुबह नाश्ता ना करना सेहत के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। सुबह नाश्ते में चाय का सेवन नही करना चाहिए उसके बदले में दुध का सेवन करना लाभदायक होता है।