scriptअमरनाथ यात्रा पर जाने वालों के लिए बड़ी खबर, अब ये यात्री नहीं कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन | these travelers will not able to see baba barfani amarnath yatra | Patrika News

अमरनाथ यात्रा पर जाने वालों के लिए बड़ी खबर, अब ये यात्री नहीं कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

locationभोपालPublished: Jun 01, 2022 03:01:12 pm

Submitted by:

Faiz

पहले यात्रा के लिए आयुसीमा 75 वर्ष थी , चारधाम यात्रा में कुछ यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत बाद श्राइन बोर्ड ने लिया निर्णय, शिव शक्ति सेवा मंडल की मांग जो पंजीयन हो चुके उन्हें अनुमति मिले। इस साल जिन्होंने परमिट बनाया उन्हें दे अनुमति। राजधानी के 200 से अधिक बुजुर्ग श्रद्धालुओं की यात्रा में बाधा।

News

अमरनाथ यात्रा पर जाने वालों के लिए बड़ी खबर, अब ये यात्री नहीं कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

भोपाल. अमरनाथ यात्रा के लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रियों की अधिकतम उम्र 5 साल कम कर दिए हैं। पहले 13 से 75 साल की उम्र तक के यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकते थे, लेकिन अब आगामी यात्रा के लिए जारी नई गाइडलाइन के अनुसार, 70 वर्ष तक के ही यात्रियों को अमरनाथ यात्रा की अनुमति दी जाएगी। दरअसल, इस साल चार धाम यात्रा में हार्ट अटैक के कारण कुछ बुजुर्ग यात्रियों की मृत्यु के बाद श्राइन बोर्ड ने यह निर्णय लिया है।

वहीं, दूसरी ओर इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए कई यात्रियों ने पंजीयन, मेडिकल सहित सभी तैयारियां कर ली है। ऐसे में अचानक उम्र घटाने के बाद 70 साल से अधिक उम्र के कई यात्रियों को मायूसी हुई है।

इस बार शहर 200 से अधिक यात्री ऐसे है, जिनकी उम्र 70 साल से अधिक है। ऐसे में अचानक इस निर्णय से बुजुर्ग यात्री निराश है। आनंद नगर निवासी श्रीप्रकाश जैसवाल ने बताया कि पहली बार वे यात्रा के लिए जाने वाले हैं, लेकिन इस निर्णय से मायूसी हुई है। पुराना शहर के निवासी भैयालाल विश्वकर्मा का भी कहना है कि यह निर्णय पहले ही लेना था। ऐन वक्त पर इस तरह का निर्णय लेकर कई बुजुर्ग यात्रियों के साथ अन्याय होगा।

 

यह भी पढ़ें- Weather Update : इस दिन से लुढ़केगा तापमान, धमाकेदार होगी इस बार की बारिश


श्राइन बोर्ड से मांग

ओम शिव शक्ति सेवा मंडल ने रिंकू भटेजा ने कहा कि, श्राइन बोर्ड ने यह निर्णय देरी से लिया गया है। इस साल कई बुजुर्ग जिनकी उम्र 70 साल से अधिक है, उन्होंने यात्रा परमिट, मेडिकल सर्टिफिकेट सहित सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली है। हमारी मांग है कि इस साल जिन्होंने यात्रा परमिट बनाए हैं, उन्हें यात्रा की अनुमति प्रदान की जाए। भले ही अगले वर्ष से इन नियम को लागू किया जाए।

30 जून से प्रारंभ होगी अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा 30 जून से प्रारंभ होगी और 11 अगस्त तक चलेगी। यात्रा को लेकर तैयारियां चल रही है। राजधानी से सबसे बड़ा जत्था 11 जुलाई को रवाना होगा।

 

भाजपा नेता पर हमला, देखें वीडियो

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8b9icw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो