सवाल के जवाब में बताया गया कि देवास भोपाल रोड पर जून 2025 तक लागत का लगभग 500 प्रतिशत, लेबड़ जावरा मार्ग पर 370 प्रतिशत एवं जावरा नयागांव रोड़ पर 575 प्रतिशत टोल वसूला गया है। और हैरानी की बात ये है कि देवास- भोपाल रोड में अभी 2033, जावरा मार्ग में 2038 और नयागांव रोड पर 2033 तक अभी लगातार टोल वसूला जाएगा।