29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मतदान में कोरोना गाइडलाइन का पालन, साबुन से हाथ धौकर सैनेटाइज करने के बाद ही डाल सकेंगे वोट

मतदान और चुनाव प्रचार के दौरान के दौरान कोरोना की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 23 Jun 2022, 8:38 PM IST

News

मतदान में कोरोना गाइडलाइन का पालन, साबुन से हाथ धौकर सैनेटाइज करने के बाद ही डाल सकेंगे वोट

भोपाल. मध्य प्रदेश में एक तरफ तो नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की धूम मचने लगी है तो वहीं प्रदेश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। इसी के चलते चुनाव आयोग ने ये फैसला लिया है कि, मतदान और चुनाव प्रचार के दौरान के दौरान प्रत्याशियों के साथ साथ मतदाताओं को भी कोरोना की गाइडलाइन का पालन करना होगा। इसी के चतलते मतदान केन्द्रों पर साबुन-पानी और सैनेटाइजर की व्यवस्था की जाएगी। यानी मतदान करने आने वाले वोटरों को पहले पूरी तरह अपने हाथों को स्वच्छ करना होगा, इसके बाद ही वो वोट डास सकेंगे।

निर्वाचन आयोग ने यह जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को सौंपी है, स्वास्थ्य विभाग परिस्थितियों के हिसाब से मतदान केन्द्रों पर कोरोना संक्रमण के बचाव की व्यवस्था के साथ सामग्री उपलब्ध कराने का काम करेगा। इसके लिए जिलों में नोडल एजेंसी सीएमएचओ को बनाया है।

यह भी पढ़ें- चुनाव प्रत्याशियों को SDM की चेतावनी, बोले- जरा भी गड़बड़ की तो घरों पर चलेगा बुल्डोजर, जेल भी पक्की

चुनाव आयोग ने की खास व्यवस्था

आयोग ने मतदान केन्द्रों में भीड़ न हो, इसके लिए 700 मतदाताओं पर एक केन्द्र बनाया है। साथ ही जिन मतदाताओं में 700 से अधिक वोटर हैं, वहां एक उप मतदान बनाए गए हैं। पंचायत के तीनों चरणों में मतदान केन्द्रों की संख्या 71 हजार 6643 है। जबकि, निकाय चुनाव के लिए 19 हजार 977 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की तस्वीर लेकर झूमकर नाचे शिवराज, आदिवासियों को रिझाने की कोशिश

ट्रक में फंसने से टूटा तार , सुधारते वक्त चालू कर दी बिजली सप्लाई, वीडियो में जानें फिर क्या हुआ