
CG News: बीजापुर जिले के पामेड़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम जीड़पल्ली-01 और 02 के ग्रामीणों को अब मोबाइल नेटवर्क की सुविधा मिलने लगी है। 'नियद नेल्ला नार' योजना और केंद्र सरकार की 'यूएसओएफ' योजना के तहत 7 मई को जीड़पल्ली-01 और 8 मई को जीड़पल्ली-02 में मोबाइल टावर की सेवा विधिवत रूप से प्रारंभ कर दी गई।
मोबाइल टावर की स्थापना से न सिर्फ जीड़पल्ली, बल्कि बड़सनपल्ली, सापेड़, गोलागुड़ेम, गादीगुड़ा, सेण्ड्राबोर, और उड़तामल्ला जैसे सुदूर गांवों के लोगों को भी संचार सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो गया है। नेटवर्क और इंटरनेट की सुविधा मिलने से विशेष रूप से विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को काफी राहत मिलेगी।
इससे पहले तक इन गांवों में संचार की सुविधा लगभग नहीं के बराबर थी, जिससे ग्रामीण बाहरी दुनिया से कटे हुए थे। अब मोबाइल कनेक्टिविटी के चलते न केवल आपसी संवाद आसान होगा, बल्कि शासन की योजनाएं और सेवाएं भी तेजी से लोगों तक पहुंच सकेंगी।
CG News: संचार सुविधा के साथ-साथ इस क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन द्वारा परिवहन को सुलभ बनाने की दिशा में भी पहल की गई है। तर्रेम से कोण्डापल्ली पामेड़ तक नियमित बस सेवा चालू कर दी गई है, जिससे आवागमन सुगम हो गया है।
मोबाइल टावर की यह स्थापना ग्रामीण विकास और डिजिटल समावेशन की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जिससे अब ये गांव भी देश-दुनिया से जुड़ सकेंगे और शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार जैसे क्षेत्रों में भी प्रगति संभव होगी।
Updated on:
11 May 2025 11:03 am
Published on:
11 May 2025 11:03 am
बड़ी खबरें
View Allबीजापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
