
Bijapur BJP Leader Murder: छत्तीसगढ़ के बस्तर के बीजापुर जिले में माओवादियों का तांडव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 10 दिनों में माओवादियों ने मुखबिरी के नाम पर 5 हत्याओं को अंजाम दिया है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसी बीच नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते एक युवक की हत्या कर दी है। मृतक कुड़ियाम माड़ो भाजपा कार्यकर्ता था। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने मांडो राम को घर से उठाकर जंगल ले गए और गला घोंटकर मार डाला।
जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने बीती रात फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सोमनपल्ली निवासी भाजपा नेता कुड़ियाम माड़ो के घर पहुंचे। इसके बाद पूछताछ के लिए उसे पहले घर उठाकर ले गए। घर से कुछ दूर ले जाने के बाद नक्सलियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद रस्से का फंदा बनाकर उसका गला घोंट दिया। हत्या को अंजाम देकर नक्सलियों ने उसका शव तोयनार चौक के पास फेंक दिया। घटनास्थल पर नक्सलियों ने पर्चा भी छोड़ा है। जिसमें माड़ो पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाही कर रही है।
बता दें, एक सप्ताह के भीतर यह पांचवी वारदात है। बीते दो दिन पहले नक्सलियों ने मद्देड़ थाना क्षेत्र के लोडेढ़ में मुखबिरी होने के आरोप में 40 वर्षीय महिला यालम सुकरा का अपहरण करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। भाजपा से संबंध रखने वाले दो पूर्व सरपंच सहित तीन भाजपा नेताओं की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। वहीँ बासागुड़ा में एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ह्त्या कर दी थी।
हत्या के बाद नेता के शव को गांव के पास लाकर फेंक दिया गया और मौके पर एक पर्चा भी मिला। पर्चे में लिखा था कि यह व्यक्ति पुलिस के लिए काम कर रहा था, इसलिए उसे मौत की सजा दी गई। नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। इसके अलावा माओवादियों ने शव के पास एक पर्चा छोड़ा, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं से भारतीय जनता पार्टी छोड़ने की बात कही गई थी, और भाजपा नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का ऐलान किया था, जिसके बाद से बस्तर में सुरक्षा बल के जवान लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। 2024 में अब तक नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है, जिसमें 207 नक्सलियों को ढेर किया गया है। यही कारण है कि माओवादियों पर अब लगातार दबाव बना हुआ है। इस बढ़ते दबाव के कारण माओवादी अब ग्रामीणों और भाजपा के निचले स्तर के कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं।
Updated on:
13 Dec 2024 10:57 am
Published on:
13 Dec 2024 10:57 am
बड़ी खबरें
View Allबीजापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
