1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक पूरी पीढ़ी मिट गयी लेकिन ख़त्म नहीं हो सका इन्तजार, पानी क्या होता है इनसे पूछिए

Drinking Water Crisis: इनका अधिकांश समय दो किमी दूर से पानी लाने में बीतता है। जिन घर तक पाइन लाइन पहुंची है वहां बेहद कम दबाव से पानी पहुंचता है। जिन्हें पानी मिल रहा है वह इतना बेस्वाद और दूषित है कि लोग उसे पीना तक पसंद नहीं कर रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीजापुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 12 Nov 2019, 4:13 PM IST

pani.jpg

जगदलपुर.drinking water Crisis: महाराणा प्रताप वार्ड नंबर 47 में पेयजल की गंभीर समस्या है। यहां 80 वर्षीय बिंदा बाई चंदेल ने कहा कि बह बचपन से यहां रह रही हैं। बचपन में भी परिवार की मदद के लिए पानी भरती थीं, फिर युवा हुईं तभी और अब वे उम्र के आठ दशक पार करके अस्सी साल की हो चुकी हैं, लेकिन पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है।

अनुकम्पा नौकरी पाने के लालच में बेटे ने रिटायर होने से तीन दिन पहले ही कर दिया बाप का खून

यह दर्द कई महिलाओं का हैं जिनका अधिकांश समय दो किमी दूर से पानी लाने में बीतता है। जिन घर तक पाइन लाइन पहुंची है वहां बेहद कम दबाव से पानी पहुंचता है। जिन्हें पानी मिल रहा है वह इतना बेस्वाद और दूषित है कि लोग उसे पीना तक पसंद नहीं कर रहे हैं।

गूगल पर ये चीजें ढूंढने के चक्कर लोगों ने लुटाये हैं लाखों

वार्ड में प्रवेश करते ही चौड़ी क्रांक्रिट की सडक़ नजर आती है। इसके बाद अंदर तक काफी बिजली के खंभे और सडक़ के दोनो ओर पक्की नालियां हैं। काफी इलाकों मेंं डामरीकृत सडक़ें भी नजर आती हैं, लेकिन अंतिम छोर तक जाते जाते विकास दम तोडऩे लगता है।

अजब गजब: पुलिस को अब करनी होगी उल्लुओं की रक्षा, मुख्यालय ने जारी किया निर्देश

नालियों, सडक़ और पानी के लिए पाइप लाइन नहीं बिछा होने के दर्द से वार्डवासी बुरी तरह से परेशान हैं। पांच से अधिक पारा वाले इस इलाके में सफाई भी बड़ी संमस्या है। लेकिन फिर भी वार्ड के काफी लोग पार्षद के काम से संतुष्ट नजर आए।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ का नक्सली डीकेएसजेडसी सदस्य दीपक केरल में दे रहा था ट्रेनिंग, गिरफ्तार