23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Bikaner / अहमदाबाद प्लेन क्रैश में राजस्थान के पूर्व विधायक के दोहिते की मौत, पत्नी-बच्चे के पास नहीं पहुंच सका अभिनव

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में राजस्थान के पूर्व विधायक के दोहिते की मौत, पत्नी-बच्चे के पास नहीं पहुंच सका अभिनव

Plane Crash: अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे में बीकानेर मूल के अभिनव पड़िहार पुत्र शिव पड़िहार की भी मौत हो गई है। अभिनव श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक किशनाराम नाई के दोहिते थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 13 Jun 2025, 1:44 PM IST

Ahmedabad Plane Crash

मृतक अभिनव पडीहार (फाइल फोटो- पत्रिका)

Plane Crash: बीकानेर। अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे में बीकानेर मूल के अभिनव पड़िहार पुत्र शिव पड़िहार की भी मौत हो गई है। 43 वर्षीय अभिनव कुछ साल से अहमदाबाद में रह रहे थे। कुछ माह पहले ही वह परिवार सहित लंदन शिफ्ट हुए थे। अभिनव श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक किशनाराम नाई के दोहिते थे।

बीकानेर में जूनागढ़ के पीछे मुख्य डाकघर के पास अभिनव का पुश्तैनी मकान है। परिवार के सदस्य यहां भी रहते हैं। उनके चचेरे भाई सुनील पड़िहार और कैलाश पड़िहार ने बताया कि अभिनव उनके ताऊ के लड़के थे। ताऊ कुछ साल पहले अहमदाबाद में शिफ्ट हुए थे। एक सप्ताह पहले ही ताऊ शिव पड़िहार बीकानेर से अहमदाबाद गए थे।

ताऊ के बेटे अभिनव की पत्नी और आठ साल का बेटा लंदन में ही हैं। गुरुवार को अभिनव वापस लंदन लौट रहेे थे, जब यह हादसा हुआ। अभिनव लंदन में जॉब करता था। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्य अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए।

यह वीडियो भी देखें

इन्होंने भी तोड़ा दम

इस भीषण हादसे में उदयपुर शहर के मार्बल व्यापारी पिंकू मोदी के दो बच्चों की भी मौत हो गई है। शगुन मोदी और शुभ मोदी भी इसी प्लेन में सवार थे। उनके निधन के समाचार से परिवार में कोहराम मच चुका है। वहीं बालोतरा जिले के अराबा दुदावता की नवविवाहिता खुशबू कंवर राजपुरोहित पुत्री मदनसिंह राजपुरोहित का नाम भी यात्रियों की सूची में शामिल था। खुशबू शादी के चार माह बाद पहली बार अपने पति के पास लंदन जा रही थी।

यह भी पढ़ें-अहमदाबाद विमान हादसा, राजस्थान का पूरा परिवार हादसे का शिकार, डॉक्टर फैमिली हो रही थी लंदन शिफ्ट

जांच के आदेश दिए

गौरतलब है कि आधिकारिक जानकारी के अनुसार उड़ान संख्या एआई 171 में 230 यात्री, दो पायलट और चालक दल के 10 अन्य सदस्य सवार थे, जिनके बचने की कोई उम्मीद नहीं है। इन यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक , 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक हैं। यात्रियों की सूची में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का नाम भी शामिल है। यह विमान एयरलाइंस के बेड़े में 2016 में शामिल किया गया था। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ की सभा में पहुंचे थे गहलोत, दर्दनाक विमान हादसे की जानकारी मिली, कांग्रेस के सभी कार्यक्रम रद्द

यह भी पढ़ें- सामने आया राजस्थान की खुशबू कंवर का विमान में सवार होने से पहले का Video, देखकर आप भी हो जाएंगे भावुक