5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत, एक का सिर धड़ से हुआ अलग

Bikaner Horrific Accident : बीकानेर में श्रीडूंगरगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मारी। जिससे तीन बाइक सवार की मौत हो गई है। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि पढ़कर रौंगटे खड़े हो जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 20 Mar 2025, 10:47 AM IST

Bikaner Horrific Accident High Speed Truck Hits 3 Bike Riders Die

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bikaner Horrific Accident : बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक सवार 3 व्यक्तियों की मौत हो गई है। वहीं एक की हालत गंभीर है।

चौथा बाइक सवार गंभीर रूप से है घायल

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में बुधवार देर रात करीब ढाई बजे हेमासर से 2 किमी दूर नेशनल हाईवे पर यह दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है। तेज गति से चल रहे एक ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी। बाइक पर चार युवक सवार थे। टक्कर की वजह से बाइक सवार 3 युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसमें से एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। साथ ही चौथा बाइक सवार गंभीर रुप से घायल है। इसको बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

बड़ा वीभत्स था हादसा

हादसा बड़ा वीभत्स था। अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद डाला। हादसे की सूचना पर आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार सूरवीर मोदी व उनकी टीम एवं डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के ​खिदमतगार अमीर खान व उनकी टीम मौके पर पहुंची। हादसे के ​शिकार घायल को संभाला। वहीं पुलिस थाने से एएसआई राजकुमार, हवलदार संदीप मौके पर पहुंचे। थाना​धिकारी रीडर लेखराम ने मृतकों के परिजनों से संपर्क कर सूचित किया।

मृतकों के परिजनों में मचा कोहराम

तीनों युवकों के शवों को श्रीडूंगरगढ़ की सीएचसी के मुर्दाघर में रखवाया गया है। श्रीडूंगरगढ़ थाना​धिकारी जितेन्द्र स्वामी ने बताया कि बाइक सवार युवकों में से एक की बहिन की बाना गांव में शादी की हुई, जिससे मिलने वह अपने दोस्तों के साथ गया था। बाना से वापस गैरसर लौटते समय वे हादसे का ​शिकार हो गए। हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल है। हादसे में गैरसर निवासी रेवंतराम 17 पुत्र भगवानाराम मेघवाल, जीतूराम 18 पुत्र अर्जुनराम मेघवाल, सैरुणा निवासी नेमीचंद 17 पुत्र कानाराम मेघवाल की मौत हो गई। गैरसर निवासी रामलाल 18 पुत्र छोटूराम मेघवाल हादसे में गंभीर घायल हुआ है, जिसका पीबीएम में उपचार चल रहा है। इस संबंध में अब तक कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

यह भी पढ़ें :Good News : 1 अप्रैल से बढ़ेगा राजस्थान में राशन डीलर्स का कमीशन, आदेश जारी

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : बिट्स पिलानी में बड़ा बदलाव, नए पाठ्यक्रमों की घोषणा, अब छात्रों को मिल सकेगी दोहरी डिग्री