27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bikaner Accident: दो सड़क हादसों में 2 बाइक सवारों की मौत, 2 युवक गंभीर घायल

बीकानेर जिले में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। महाजन-सरदारशहर सड़क पर बस की टक्कर से 21 वर्षीय जगदीश ने दम तोड़ दिया। वहीं देशनोक में अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय बाबू की मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
bikaner accident

Bikaner: हादसे के बाद सड़क पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक और मृतक बाबू (फोटो-पत्रिका)

बीकानेर। जिले में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। महाजन-सरदारशहर सड़क पर शेरपुरा के पास निजी बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं देशनोक में राष्ट्रीय राजमार्ग पर करणी केमिकल फैक्ट्री के पास अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बाइक सवार तीन युवक सड़क पर गिर गए। हादसे में एक युवक की जान चली गई और दो अन्य गंभीर घायल हो गए।

बस से आमने-सामने भिड़ी बाइक, युवक की मौत

महाजन से सरदाशहर जाने वाली संपर्क सड़क पर शेरपुरा से ढाणी छिल्ला के बीच रविवार शाम हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार शेरपुरा निवासी 21 वर्षीय जगदीश पुत्र भगवानदास बाइक से गांव से सूंई की तरफ अपने खेत जा रहा था। इसी दौरान शेरपुरा से करीब चार किलोमीटर आगे भारतमाला सड़क के अंडरब्रिज के पास सामने से आ रही निजी बस से उसकी बाइक की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही शेरपुरा से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

दूसरा हादसा देशनोक में राष्ट्रीय राजमार्ग पर करणी केमिकल फैक्ट्री के पास हुआ। यहां एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक अलग-अलग स्थानों पर जा गिरे।

बताया गया कि दो युवक सड़क किनारे जा गिरे, जबकि तीसरा युवक सड़क के बीच में गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शीतला गेट निवासी 25 वर्षीय बाबू के रूप में हुई है। हादसे में यासीन और सुल्तान गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस जांच में जुटी

दुर्घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर नगर पालिका उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति संभाली और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। मृतक का शव देशनोक चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है।

बीकानेर जिले में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। महाजन-सरदारशहर सड़क पर बस की टक्कर से 21 वर्षीय जगदीश ने दम तोड़ दिया। वहीं देशनोक में अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय बाबू की मौत हो गई।

यह वीडियो भी देखें :