वहीं दूसरी कार में बीकानेर से सुलोचना जाट व उनका चालक विनोद सीकर जा रहे थे। सीकर में सुलोचना का कोचिंग सेंटर है, जो पेशे से शिक्षिका हैं। श्रीडूंगरगढ़ से निकलते ही बिग्गा गांव के पास हादसा हो गया। हादसे में संजय शर्मा के कार चालक रमेश की मौके पर मौत हो गई। शेष सभी घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिल कर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने संजय शर्मा, सुलोचना व विनोद को मृत घोषित कर दिया।