इधर, गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में ट्रक से कुचलकर महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि नालफला चोकडिय़ा नाई निवासी वकली गमेती (47) पत्नी भग्गा की मौत हो गई। वह पति भग्गा, पुत्र देवा गमेती, बेटी गंगा के साथ स्कूटी पर बारापाल से चोकडिय़ा आ रही थी। उंडावेला पुलिया के पास ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वकली गमेती की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।