फीचर्स और बदलाव
नई आर3 में नया फ्रंट पैनल, ट्विन एलईडी हेडलाइट्स, नया फ्यूल टैंक, नए एयर इंटेक, नई फेयरिंग, स्पोर्टी लुक और बड़े कटआउट दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो पावर ब्रेक और ड्यूल चैनल एबीएस दिया जाएगा। इस नई बाइक में रियर में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले जैसे ही एलॉय व्हील और एग्जॉस्ट मफलर दिए गए हैं।