4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

TVS लॉन्च करेगा BS-6 इंजन से लैस बाइक, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी कतार में

टीवीएस मोटर बहुत जल्द मार्केट में इलेक्ट्रिक बाइक्स लॉन्च करने वाला है। इन बाइक्स के अलावा कंपनी अपनी मोटरसाइकिलों को bs6 नार्म्स के अनुरूप बनाने वाला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 26 Jul 2019, 1:06 PM IST

apache rtr

नई दिल्ली : कुछ ही महीनों में BS-6नॉर्म्स लागू हो जाएंगे और ऐसे में सभी कंपनियां अपनी कार और बाइक्स के इंजन को इसके हिसाब से अपग्रेड कर रही है। TVS मोटर भी बहुत जल्द ये काम करने वाली है। कंपनी चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में BS-6 इंजन वाले टू-वीलर्स लॉन्च करेगी। इसके अलावा कंपनी अगले साल इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर भी मार्केट में लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने ये जानकारी कुछ दिनों पहले अपनी जनरल एनुअल मीटिंग में दी थी।

11000 यूनिट्स की बिक्री के साथ Royal Enfield 650 twin बनी सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली, पढ़ें पूरी खबर

इलेक्ट्रिक स्कूटर पर होगा फोकस-

कंपनी ये तो पहले ही बता चुकी है कि अगले साल तक इलेक्ट्रिक टू-वहीलर मार्केट में लाएगी। हालांकि टीवीएस मोटर ने अभी तक इस बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी है। टीवीएस मोटर के चीफ एग्जिक्युटिव ऑफिसर केएन राधाकृष्णन ने कहा, 'हमने इलेक्ट्रिक टेक्नॉलजी में निवेश किया है और इस वित्त वर्ष में हम योजना बना रहे हैं (इलेक्ट्रिक टू-वीलर्स लॉन्च करने की योजना)। लॉन्चिंग के करीब मैं आपको इस बारे में अधिक जानकारी दे पाऊंगा।'

EESL का इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रमोशन प्लान, नोएडा में लगाए जाएंगे 100 चार्जिंग स्टेशन

लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक रेंज की शुरुआत इलेक्ट्रिक स्कूटर से कर सकती है, और ये 2018 के ऑटो एक्सपो में पेश किए गए Creon पर आधारित हो सकता है।

TVS Creon परफॉर्मेंस फोकस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर है। लिथियम-आयन बैटरी पैक वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का मोटर 13 bhp का पावर और 19 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। स्कूटर में 115 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड और फुल चार्ज होने पर 80 किलोमीटर तक चलने की क्षमता है।

इसी साल लॉन्च होगी Tata Hornbill, लॉन्चिंग डेट का हुआ खुलासा

इन मोटरसाइकिलों को किया जाएगा अपग्रेड-

कंपनी ने अभी तक ये नहीं बताया कि किन-किन बाइक्स को bs-6 इंजन से अपग्रेड किया जाएगा। लेकिन कंपनी अपनी पॉप्युलर अपाचे सीरीज बाइक्स को डेडलाइन से पहले ही बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप अपडेट कर देगी। आपको बता दें कि कंपनी अपाचे आरटीआर 200 के बीएस6 मॉडल पर पहले से काम चल रहा है। इसे इस साल के अंत तक लॉन्च कर दिया जाएगा। इसके अलावा स्कूटर्स की बात करें, तो एनटॉर्क 125 और ज्युपिटर बीएस6 में अपडेट होने वाले पहले स्कूटर होंगे। बता दें कि बीएस6 एमिशन नॉर्म्स अप्रैल 2020 से अनिवार्य हो जाएगा।