
ये है दुनिया की सबसे छोटी Bike, फीचर्स ऐसे कि Hayabusa और Harley davidson भी नहीं करपाएंगी कोई मुकाबला
जापान की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा ने अपनी सबसे छोटी बाइक कम स्कूटर होंडा नावी का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। होंडा नावी (Honda Navi) को 2016 में पहली बार लॉन्च किया गया था। आइए जानते हैं कैसा है ये टू व्हीलर और कैसे हैं इसके फीचर्स।
बदलावों की बात की जाए तो इसमें फ्यूल गाज और मेटल मफलर प्रॉटेक्टर दिए गए हैं। इसके रियर व्यू मिरर, ग्रैब रेल और हेडलाइट कवर बॉडी कलर में मिलेंगे। इसी के साथ कंपनी इस स्कूटर को अलग-अलग तरह से कस्टमाइज करने का विकल्प भी दे रही है। होंडा नावी के 2018 वेरिएंट में लुक्स में काफी बदलाव किए गए हैं। नए वेरिएंट में ग्रीन और लद्दाख ब्राउन जैसे दो नए कलर वेरिएंट भी दिए जाएंगे यानी कि अब ये स्कूटर 6 अलग-अलग रंगों के विकल्प के साथ आएगा।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो होंडा नावी में 109 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड मोटर इंजन दिया गया है जो कि 8बीएचपी की पावर और 8.96 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा।
होंडा इंडिया के उपाध्यक्ष यदविंदर सिंह गुलेरिया ने लॉन्चिंग के दौरान बताया कि इसको खासतौर पर युवाओं के लिए तैयार किया गया है। युवाओं को ये बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है और इसके फीचर्स भी काफी ज्यादा शानदार हैं। कंपनी ने नावी 2018 वेरिएंट को ज्यादा स्टाइलिश और शानदार बनाया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को ये पसंद आए।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो इसकी एक्स शोरूम कीमत लगभग 44,775 रुपये तय की गई है।
Published on:
21 Jul 2018 10:14 am
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
