शहर के व्यस्ततम बाज़ार में हुई इस लूट की वारदात ने तमाम सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खोल दी है, जिसमें साफ समझा जा सकता है कि जब प्रार्थी बैंक पहुंचा होगा और पैसे निकाले होंगे तब से लेकर बाज़ार तक आरोपी रेकी कर रहे थे, जिन्होंने जैसे ही मौका मिला घटना को अंजाम देकर भाग निकले। घटना से जहां विजिबल पुलिसिंग पर सवाल उठ रहे है वही अपराधियों के बढ़ते हौसलों से अब आम जनता और व्यापारी दहशतज़दा है जो अपनी सुरक्षा को लेकर व्यवस्था का मुंह ताक रहे है।