21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2025: बिलासपुर में बीजेपी-कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी करोड़पति, जानें पढ़ाई में कौन आगे..

Mayor Candidates Property: बिलासपुर में करोड़पति महापौर कैंडिडेट्स के बीच मुकाबला, कांग्रेस के प्रत्‍याशी प्रमोद नायक 5 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

2 min read
Google source verification
CG Election 2025: बिलासपुर में बीजेपी-कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी करोड़पति, जानें पढ़ाई में कौन आगे..

CG Election 2025: महापौर पद की चुनावी लड़ाई में उतरे भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा पब्लिक डोमेन में रख दिया है। पूजा के मुकाबले प्रमोद ज्यादा अमीर हैं। दोनों के पास एक लाख कैश है। दोनों प्रत्याशी करोड़पति हैं और कोई केस दर्ज नहीं है।

आंकड़ों के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी एल. पद्मजा उर्फ पूजा की कुल संपत्ति 1.77 करोड़ है, जिसमें प्रत्याशी की संपत्ति 51 लाख है। इन पर 45 लाख कर्ज है, जिसमें 25 लाख का बकाया है। 60 वर्षीय पूजा पोस्ट ग्रेजुएट हैं और इन पर कोई केस नहीं है। इसी तरह 56 साल के कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद कुमार नायक की कुल संपत्ति 5.23 करोड़ हैं। इसमें प्रत्याशी की संपत्ति 3.50 करोड़ है, जबकि पत्नी और बेटी की संपत्ति 2.23 करोड़ है।

पत्नी मीतू नायक के पास 70 हजार कैश और बैंक अकाउंट में 36 लाख रुपए जमा है। वहीं बेटी के पास 5 हजार कैश और 5.30 लाख रुपए जमा है। इन पर कोई कर्ज नहीं और कोई केस भी नहीं है। दोनों प्रत्याशियों ने अपने बैंक अकाउंट में जमा राशि का विवरण शपथ पत्र में उपलब्ह्र नहीं कराया है।

आप प्रत्याशी के पास ₹80 लाख की संपत्ति

आम आदमी पार्टी के महापौर प्रत्याशी खगेश कुमार चंद्राकर के पास 80 लाख 58 हजार रुपए की संपत्ति है। उन्होंने शेयर बाजार में 95 हजार रुपए निवेश किया है। खगेश ने 18 लाख 93 हजार रुपए का होम और कार लोन भी लिया है। उनकी पत्नी के पास 90 हजार रुपए कैश है। साथ ही बैंक अकाउंट में 11 हजार रुपए जमा है। पत्नी की कुल संपत्ति 67.34 लाख रुपए है।

यह भी पढ़े: CG Election 2025: चुनावी रण में आमने-सामने हुए भाई! एक को BJP तो दूसरे को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी, दिलचस्प होगा मुकाबला

लक्ष्मी, दुर्गा और रेखा भी चुनावी मैदान में

निगम चुनाव में इस बार लक्ष्मी, दुर्गा से लेकर रेखा भी मैदान में हैं। ये सभी पार्षद का चुनाव लड़ रही हैं। संयोग यह कि इस नाम की एक नहीं बल्कि दो-दो प्रत्याशी वोट मांग रहे हैं। इसके अलावा संजय, अमित, किरण और दुर्गेश नाम के दो-दो प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि 16 साल बाद मेयर के लिए महिला प्रत्याशी मैदान में है। 2009 में कांग्रेस ने वाणी राव को चुनाव मैदान में उतारा था, इस बार भाजपा ने पूजा विधानी को उतारा है।

भाजपा का घोषणा पत्र कल, कांग्रेस का जल्द

दोनों ही दलों में नगरीय निकाय का घोषणापत्र तैयार कराया जा रहा है। भाजपा का घोषणा पत्र 3 फरवरी को जारी हो जाएगा। भाजपा ने ईमेल, वाट्सअप से सुझाव मंगवाए थे। जानकारी के अनुसार इसमें सड़क, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, ड्रेनेज, ट्रैफिक, जल आपूर्ति जैसी समस्या दूर करने के सुझाव मिले हैं। कांग्रेस भी अपने घोषणापत्र में शहर के मुद्दों और समस्याओं को शामिल करेगी। बिलासपुर में नए निगम क्षेत्र की बदहाली का मुद्दा भी प्रमुख है। इसके अलावा दोनों ही दल जन सुविधाओं और रियायतों को भी अपने घोषणापत्र में शामिल कर सकते हैं।

नगर निगम में वोटर

पुरुष - 251322
महिला - 254771
3449 - महिला वोटर ज्यादा
70 - वार्ड
509 - मतदान केन्द्र