Gpm News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी नेताओं द्वारा दिए गए अमर्यादित बयान को लेकर कांग्रेस प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रही है। गौरेला पेंड्रा मरवाही में भी कांग्रेस ने जमकर विरोध किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव आग की चपेट में आकर झुलस गए। आनन फानन में आग की लपटों को बुझाकर उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल कांग्रेस जिला अध्यक्ष का इलाज जारी है। वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
इस कारण फूंका पुतला
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और महाराष्ट्र शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड ने राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित बयान दिया था। इसी के विरोध (Gpm News) में जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पेंड्रा में विरोध के दौरान पुतला फूंक रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष आग की चपेट में आ गए।