26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / ‘भगवा’ विवाद के बाद भी नंबर वन सॉन्ग है ‘बेशर्म रंग’

‘भगवा’ विवाद के बाद भी नंबर वन सॉन्ग है ‘बेशर्म रंग’

'Pathaan' Film Song 'Besharam Rang' : सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म 'पठान' रिलीज से पहले ही खूब सुर्खियां बटोर रही है, जिसकी वजह है फिल्म से जुड़े कई विवाद। खासतौर पर फिल्म का सॉन्ग 'बेशर्म रंग'। जबकि यह सॉन्ग इस साल का न्यू ईयर पार्टी सॉन्ग बन चुका है। दीपिका और शाहरुख के फैंस सॉन्ग besharam rang को इस साल का नंबर वन सॉन्ग मान चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anju Chaudhary Bajpai

•

Updated: 18 Dec 2022, 7:07 PM IST

besharamrang.jpg

Besharam Rang Song

Pathaan Controversy : शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पठान' रिलिज से पहले ही काफी फेमस हो चुकी है। इसके पीछे की वजह हैं फिल्म से जुड़े कई विवाद। इन विवादों से फिल्म की स्टारकास्ट यानी की Deepika Padukone और shahrukh khan को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। फिल्म का सॉन्ग 'बेशर्म रंग' जोकि रिलीज होते ही लगातार विवादों से घिरा हुआ है। कभी सॉन्ग के बोल को लेकर विवाद हुआ तो कभी सॉन्ग में दीपिका पादुकोण की पहनी गई 'भगवा' कलर की बिकिनी पर। फिल्म से जुड़े ये विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। फिल्म से जुड़े इन विवादों पर लोगों की अलग-अलग टिप्पणियां आ रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह विवाद सिर्फ फिल्म को प्रमोट करने के लिए किए जा रहे है तो किसी का कहना है कि फिल्म की रिलीज से पहले इसका विवादों (saffron color bikini) में आना फिल्म के लिए लकी साबित हो रहा है, क्योंकि इससे फिल्म का प्रमोशन तो हो ही रहा है, इसके साथ ही फिल्म से जुड़ी स्टारकास्ट भी लाइमलाइट में बनी हुई है।


यह भी पढ़ें : दीपिका की 'भगवा' बिकिनी विवाद भूल जाएंगे जब जानेंगे 'बेशर्म रंग' में कितने लाख का है शाहरुख खान का लुक

शाहरुख खान का खुलासा

हालांकि शाहरुख खान ने फिल्म से जुड़े इन विवादों को लेकर अपना बयान जारी कर दिया है और कहा है कि 'हम जैसे पॉजिटिव लोग हर जगह पॉजिटिविटी ढूंड ही लेते हैं।' शाहरुख खान का कहना है कि उन्हें इस फिल्म से जुड़े किसी भी विवाद से कोई लेना देना नहीं है।
यह भी पढ़ें : ढूंढिए कहां है उर्फी जावेद की ताले वाली इस ड्रेस की चाबी

फिल्म से जुड़े विवाद
फिल्म के सॉन्ग में भगवा रंग (boycott pathan) की बिकिनी पहनने पर दीपिका पादुकोण पर हिंदुओं की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा। तो वहीं सॉन्ग के बोल 'हमें तो लूट लिया मिलके इश्क वालों ने....' को लेकर भी काफी विवाद चल रहा है। तो किसी ने सॉन्ग के बोल्ड एंड हॉट सीन पर आपत्ति जताई है। कोई इसलिए नाराज है कि पुरानी धुन पर नया गाना क्यों बनाया गया है।
यह भी पढ़ें : 'भगवा' विवाद भूल जाएंगे जब जानेंगे दीपिका पादुकोण की बिकिनी की कीमत


यह भी पढ़ें : समुद्र किनारे उर्फी जावेद ने बसाया अपना पैरेलल यूनिवर्स

फिल्म से जुड़े इन विवादों पर प्रकाश राज सामने आए हैं उन्होंने दीपिका पाकुकोण के सपोर्ट में कहा है कि 'घिनौना... हमें ये सब कब तक बर्दाश्त करना पड़ेगा..' । आपको बता दें कि फिल्म 'पठान' (Pathaan) 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। shahrukh khan और deepika padukone के फैंस उनकी फिल्म 'पठान' (pathan) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : तिरछी नजरिया मोरी पतली कमरिया मोरी हाय हाय हाय, गाना गाती और डांस करती दिखीं उर्फी जावेद