1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस बायोपिक में नजर आलिया भट्ट, निभाएंगी ऐसा किरदार

इस फिल्म को करण जौहर और विवेक रंगाचारी प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म में अरुणिमा के किरदार को ....
2 min read
Google source verification
Alia Bhatt

Alia Bhatt

बॉलीवुड अभिनेत्री Alia Bhatt सिल्वर स्क्रीन पर Arunima Sinha का किरदार जीवंत करती नजर आ सकती है। बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक फिल्मों का चलन जोरो पर है। आलिया भी एक बायोपिक करने जा रही हैं। यह फिल्म 'अरुणिमा सिन्हा' पर बन रही है और बताया जा रहा है कि आलिया ने इस फिल्म के लिए अपनी सहमति दे दी है। अरुणिमा सिन्हा एक नेशनल वॉलीबॉल प्लेयर थीं जो कुछ लुटेरों से लड़ते हुए चलती ट्रेन से गिर गई थीं। इस दुर्घटना में अरुणिमा ने अपना एक पैर खो दिया।

हालांकि अरुणिमा ने अपनी हिम्मत नहीं खोई और एक साल के भीतर ही वह एवरेस्ट पर चढने वाली पहली दिव्यांग महिला बन गईं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 'बॉर्न अगेन ऑन द माउंटेन: ए स्टोरी ऑफ लूजिंग एवरीथिंग ऐंड फाइंडिंग बैक' नाम की किताब पर आधारित होगी।

इस फिल्म को करण जौहर और विवेक रंगाचारी प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म में अरुणिमा के किरदार को निभाने के लिए आलिया को वजन बढ़ाने के लिए भी कहा गया है। इस फिल्म के लिए आलिया को दिव्यांग व्यक्ति के साथ सख्त ट्रेनिंग करनी होगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शुरुआती शूटिंग लखनऊ में की जाएगी।