
अमिताभ बच्चन नहीं, इस हैंडसम एक्टर को चाहती थीं जया बच्चन। (फोटो सोर्स: IMDb)
Jaya Bachchan's First Choice: अभिनेत्री जया बच्चन भले ही आजकल अपने गुस्से के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। मगर 70 के दशक में वो एक बबली और चुलबुली एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती थीं। हालांकि, उन्होंने कई फिल्मों में गंभीर किरदार भी निभाए जिनमें ‘शोले’, ‘अनामिका’ और ‘अभिमान’ जैसी फिल्में शामिल हैं। जया बच्चन ने 1963 में सत्यजीत रे की फिल्म ‘महानगर’ से अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी, तब वो महज 15 साल की थीं। इसके बाद, 1971 में ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म ‘गुड्डी’ से उन्होंने बड़े पर्दे पर अभिनेत्री के तौर पर दस्तक दी। इस फिल्म में उनके साथ जिस दिग्गज अभिनेता ने काम किया था, वो जया बच्चन की पहली पसंद थे और वो उन्हें ‘ग्रीक गॉड’ कहती थीं।
जया बच्चन ने फिल्म ‘गुड्डी’ में एक स्कूल गर्ल का रोल किया था और वो इस फिल्म में धर्मेंद्र से प्यार करने लगती हैं। धर्मेंद्र ने इसमें खुद का ही किरदार निभाया था, बिल्कुल वैसे ही जया बच्चन असल जिंदगी में भी धर्मेंद्र को काफी पसंद करती थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने इस बात को धर्मेंद्र की पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी के सामने भी कुबूल किया था, इसकी पुष्टि जया बच्चन ने करण जौहर के शो Koffee With Karan में की थी, इसमें उनके साथ हेमा मालिनी ने भी शिरकत की थी। साथ ही उन्होंने धर्मेंद्र को Greek God भी कहा था।
जया बच्चन ने कहा था कि,
‘मुझे बसंती का किरदार करना चाहिए था जिसे ‘शोले’ में हेमा मालिनी ने किया था, क्योंकि मैं धर्मेंद्र से प्यार करती थी. जब मैंने उन्हें पहली बार देखा, तो मैं इतनी नर्वस हो गई थी कि समझ ही नहीं आया क्या करूं। वो एक बेहद शानदार दिखने वाले इंसान थे. उन्होंने वाइट पैंट और शूज पहने हुए थे और बिल्कुल ‘ग्रीक गॉड’ लग रहे थे।’
आपको बता दें कि जाया बच्चन और धर्मेंद्र साल 1975 में दो फिल्मों में साथ नजर आये थे लेकिन दोनों ही फिल्मों में एक दूसरे के साथ रोमांस नहीं कर पाए थे। इन फिल्मों के नाम थे 'शोले' और 'चुपके-चुपके'। और खास बाते ये थी कि दोनों ही फिल्म्स में अमिताभ बच्चन के साथ ही जया की जोड़ी बनी थी।
साल 2023 में धर्मेंद्र और जया बच्चन फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में साथ नजर आए थे जिसकी तस्वीर कुछ समय पहले धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।
तस्वीर के साथ धर्मेंद्र ने कैप्शन देते हुए लिखा था, ‘गुड्डी, हमेशा मेरी प्यारी गुड्डी रहेगी। वो एक वर्ल्ड क्लास आर्टिस्ट हैं और हमेशा मेरे बारे में अच्छा बोलती है मेरी तारीफ करती है. गुड्डी से लेकर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' तक.’ इस तस्वीर को फैंस जमकर प्यार दिया था।
आपको बता दें, जया बच्चन बॉलीवुड के साथ-साथ पॉलिटिक्स में भी काफी समय से सक्रीय हैं।
Updated on:
14 Sept 2025 09:38 pm
Published on:
14 Sept 2025 09:38 pm
