पहले फिल्म 'भारत' में प्रियंका चोपड़ा लीड किरदार अदा कर रही थीं। पर कुछ कारणों की वजह से वह इस फिल्म से अलग हो गईं। निर्देशक अली अब्बास ने ट्विटर पर प्रियंका के फिल्म से अलग होने की खबर दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था, 'हां प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'भारत' का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने हमें 'निक ऑफ टाइम' में अपने फैसले के बारे में बताया जिसे जानने के हम सभी काफी खुश हैं। भारत की पूरी टीम की ओर से प्रियंका चोपड़ा को शुभकामनाएं।' 'भारत' 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। यह फिल्म 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माई फादर' से प्रेरित है।