1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मात्र 500 रुपए लेकर काम की तलाश में मुंबई आई थी ये बॅालीवुड एक्ट्रेस, आज हैं लाखों दिलों की जान

एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी का एक अहम पहलू फैन्स के साथ शेयर किया।

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Apr 02, 2018

disha patani

disha patani

बॅालीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी की फिल्म 'बागी 2' हाल में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर टाइगर श्रॅाफ मुख्य किरदार में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म ने बॅाक्स ऑफिस पर पहले ही दिन ताबड़तोड़ कमाई की है। रविवार तक फिल्म ने 73 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। यह फिल्म दोनों स्टार्स की अबतक की सबसे हिट फिल्म साबित हुई है।

@arpita__mehta ❤️🌸

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

500 रुपए लेकर मुंबई आई थी दिशा
इन दिनों दिशा और टाइगर अपनी फिल्म की कामयाबी पर खुशियां मना रहे हैं। हाल में एक इंटरव्यू के दौरान दिशा ने अपनी जिंदगी का एक अहम पहलू फैन्स के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि किस तरह मुंबई में आकर वह काम के लिए दर-दर भटकी थीं। दिशा ने कहा कि, ‘मैं सकारात्मक सोच रखने वाली इंसान हूं। मैं अपनी पढ़ाई छोड़कर मुंबई आ गई थी। एक कॉलेज की लड़की के लिए किसी अनजान शहर में आना आसान नहीं है। मैं अकेले रहती थी और पैसे कमाती थी। मैंने कभी भी परिवार से पैसे की मांग नहीं की। मैं 500 रुपए लेकर मुंबई आई थी और एक समय के बाद मेरे पास बिल्कुल भी पैसे नहीं थे। मैं कई जगह ऑडीशन देने जाती थी। मेरे ऊपर काफी प्रेशर था और मैं सोचती कि थी अगर जॉब नहीं मिली तो मैं किराया कैसे भरुंगी।’

🦋🦋

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

दिशा पटानी का कॅरियर
दिशा ने साल 2016 में आई फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के जरिए उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि फिल्म में उनका रोल काफी छोटा था लेकिन इस रोल में भी दिशा ने कमाल की अदाकारी दिखाई थी।

डायरेक्टर बनना चाहते थे अजग देवगन, इस तरह हुई फिल्मों में बतौर एक्टर एंट्री

BOX OFFICE की रेस में 'पद्मावत' पड़ी सभी फिल्मों पर भारी, 'पैडमैन' से लेकर 'रेड' तक सभी FAIL!

सोहा अली खान का बड़ा बयान,कहा 'मोटी चमड़ी वाले ही बनें बॉलीवुड का हिस्सा'

BAAGHI 2: सिनेमाघरों में गूंजी टाइगर की दहाड़,फिल्म ने दूसरे दिन भी की बम्पर कमाई

Story Loader