Bholaa Advance Booking Open: दृश्यम और दृश्यम 2 से धमाका करने के बाद अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी अब एक बार फिर से फिल्म भोला से धमाल मचाने के लिए तैयार है। फिल्म भोला की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। पहले दिन ही एडवांस बुकिंग में अजय देवगन की फिल्म भोला ने करोड़ों रुपयों की कमाई कर इतिहास रच दिया है। बहरहाल, उससे पहले आपको बताते हैं कि अजय की इस फिल्म में क्या है खास और क्यों देखनी चाहिए आपको यह फिल्म भोला। फिल्म भोला में एक्शन की भरमार है। इस फिल्म को अजय देवगन ही निर्देशित कर रहें हैं। बता दें कि यह अजय के निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म है। इस फिल्म में अजय और तब्बू की जोड़ी एक बार फिर से धमाका करती नजर आएगी। इस फिल्म से पहले भी अजय और तब्बू की जोड़ी को फैंस ने खूब कई फिल्मों में सराहा है। फिर चाहें उनकी ब्लॉबल्टर फिल्म दृश्यम हो या फिर दृश्यम 2। इस फिल्म में तब्बू को रोल पुलिस ऑफिसर का ही है, जबकि अजय देवगन का रोल थोड़ा हटकर नजर आएगा।