यह है डायरेक्टर का दावा
'गदर' सहित कई हिट फिल्में दे चुके अनिल शर्मा से जब 'बाहुबली 2' के 1,000 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई के रिकॉर्ड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'यह वक्त-वक्त की बात है। 'गदर' वर्ष 2001 में रिलीज हुई थी और तब फिल्म ने 265 करोड़ रुपए का कारोबार किया, तब टिकट की दर 25 रुपए थी।' आज के आधार पर जोड़ा जाए तो यह 5,000 करोड़ रुपए होता है और 'बाहुबली 2' ने अब तक सिर्फ 1,500 करोड़ रुपए कमाए हैं। इसलिए इसने कोई रिकॉर्ड नहीं बनाया है।'