2019 आम चुनाव के तहत मुलाकात
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अमित शाह जानी-मानी हस्तियों से मिल रहे हैं, पार्टी अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक, पार्टी कार्यकर्ता इसमें भाग ले रहे हैं।अमित शाह मुंबई में इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और उद्योगपति रतन टाटा से भी 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत मुलाकात कर चुके हैं। अमित शाह सरकार की उपलब्धियों एवं इस पहल के ब्योरे के साथ 50 लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे जबकि भाजपा कार्यकर्ता उपलब्धियों के बारे में जागरूक करने के लिए कम से कम 10 लोगों से संपर्क करने का लक्ष्य है।