डायरेक्टर चंद्र बरोट पिछले 7 सालों से गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे। डायरेक्टर को फेफड़ो की समस्या थी उनकी पत्नी ने चंद्र के निधन की बात कंफर्म की है। फरहान अख्तर ने भी इंस्टा पर उनके निधन पर शौक व्यक्त किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, डायरेक्टर चंद्र बरोट की पत्नी दीपा बरोट ने उनके निधन की खबर को कंफर्म करते हुए कहा, “वो पिछले सात सालों से पल्मोनरी फाइब्रोसिस से जूझ रहे थे। बरोट का इलाज गुरु नानक अस्पताल में चल रहा था।” उनका निधन रविवार 20 जुलाई की सुबह हुआ है।