9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Govinda से तलाक की खबरों पर पत्नी सुनीता ने कर दिया सब साफ, बोलीं- मेरा परिवार कोई ‘बेवकूफ औरत’…

Govinda And Sunita Ahuja: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में अपने तलाक की अफवाहों पर बात की है। यहां जानिए उन्होंने क्या कहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 11 May 2025, 3:09 PM IST

Govinda And Sunita Ahuja

गोविंदा और सुनीता आहूजा

Govinda And Sunita Ahuja Latest News: बॉलीवुड स्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में उन सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें उनके और गोविंदा के बीच तलाक या अफेयर की बातें की जा रही थीं।

सुनीता ने साफ कहा कि ये सब बेबुनियाद और झूठी बातें हैं और अगर कोई सच्चाई होगी तो वो या गोविंदा खुद सामने आएंगे।

यह भी पढ़ें: ‘बहुत देर कर दी मेहरबां आते-आते’, अमिताभ बच्चन की देरी पर भड़के यूजर्स, 20 दिन बाद किया पोस्ट

“मैं गोविंदा के बिना नहीं रह सकती”

जूम को दिए इंटरव्यू में सुनीता ने कहा-"मैं नहीं मानती कि गोविंदा मुझसे दूर रह सकते हैं और मैं भी उनके बिना नहीं रह सकती। वो अपने परिवार को कभी किसी बेवकूफ औरत के लिए नहीं छोड़ेंगे।"

"झूठी खबरों पर भरोसा ना करें"

उन्होंने ये भी कहा कि उनके रिश्ते में इतनी मजबूती है कि कोई भी तीसरा उसमें दरार नहीं डाल सकता। सुनीता ने आगे कहा कि अगर ऐसा कुछ होता तो सबसे पहले वो खुद सार्वजनिक रूप से बात करतीं। उन्होंने सवाल उठाया कि लोग बिना पुष्टि किए किसी भी बात को कैसे सच मान लेते हैं। उन्होंने कहा-“अगर किसी को शक है, तो मेरे सामने आकर बात करें। मैं झूठ नहीं सहूंगी।”

यह भी पढ़ें: भारत-पाक तनाव पर भोजपुरी सितारे देश के साथ, अक्षरा सिंह ने लिया ये बड़ा फैसला

मदर्स डे पर दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

मदर्स डे के मौके पर सुनीता आहूजा ने महिलाओं को आत्म-समर्पण से पहले खुद से जुड़ने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों से वो अपने जन्मदिन पर अकेले यात्रा पर जाती हैं, ताकि प्रकृति के साथ समय बिता सकें और खुद को समझ सकें।

यह भी पढ़ें: Box Office: Raid 2 की 10वें दिन धमाकेदार कमाई, अजय देवगन ने तोड़ा पहले पार्ट का रिकॉर्ड

गोविंदा का परिवार

गोविंदा के परिवार की बात करें तो उनके दो बच्चे हैं यशवर्धन आहूजा और टीना आहूजा। उनके बेटे यशवर्धन जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं और उनके लॉन्च को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है।