5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिरंगी में आवाज देने के लिए कपिल ने अमिताभ का आभार जताया

'फिरंगी' में आवाज देने के लिए कपिल ने अमिताभ का आभार जताया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 22 Nov 2017, 6:33 PM IST

Kapil_Sharma

Kapil_Sharma

अभिनेता व हास्य कलाकार कपिल शर्मा ने अपनी आगामी फिल्म 'फिरंगी' में दमदार आवाज देने के लिए महानायक अमिताभ बच्चन का आभार जताया है। कपिल ने कहा कि अमिताभ ने अपनी दमदार आवाज से उनकी फिल्म को बड़ा बना दिया है। कपिल ने ट्वीट किया, 'प्रिय अमिताभ बच्चन सर, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। बस अभी फिल्म देखी है और यह बयां नहीं कर सकता कि आपने अपनी दमदार व जोशीले आवाज से हमारी फिल्म को कितना बड़ा बना दिया है।'

'फिरंगी' शुक्रवार को रिलीज होने के लिए तैयार है। 1920 के दशक के पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म की कहानी एक भारतीय ग्रामीण के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ब्रिटिश शासनकाल में कई परेशानियों का सामना करता है। राजीव ढिंगरा निर्देशित फिल्म में इशिता दत्ता भी हैं। यह मुख्य रूप से पंजाब और राजस्थान में फिल्माया गया है।

इशिता दत्ता बोलीं-आत्म सम्मान, गरिमा सफलता से अधिक महत्वपूर्ण
'फिरंगी' की अभिनेत्री इशिता दत्ता को अब तक बॉलीवुड में कास्टिंग काउच का सामना नहीं करना पड़ा है, लेकिन इस पर उनका कहना है कि वह सफलता के लिए आत्म सम्मान और गरिमा के साथ कभी भी समझौता नहीं करेंगी। अक्सर, उभरते सितारों को आगे बढ़ने के लिए समझौता करने पर मजबूर होना पड़ता है।

अपनी यात्रा के बारे में इशिता ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरी बहन है, वह हमेशा मेरा मार्गदर्शन करती है और खानपान और सब चीजों की देखरेख करती हैं। चूंकि, मेरी बुनियादी जरूरतें पूरी हो रही हैं, जब काम की बात आती है तो मैं कभी इस तरह संघर्ष करती नजर नहीं आती, जिसे घर चलाने के लिए नौकरी की आवश्यकता हो।'

उन्होंने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हर उद्योग में ऐसे लोग हैं जो जरूरतमंद लोगों का फायदा उठाते हैं, लेकिन मैं सभी उभरते कलाकारों को बताना चाहूंगी कि कमजोर न पड़ें और हमेशा एक बैकअप प्लान रखें क्योंकि ऑडिशन्स और फिल्मों में अस्वीकार कर दिए जाने से दुनिया खत्म नहीं हो जाती। एक महिला के लिए सफलता से अधिक आत्म सम्मान और गरिमा महत्वपूर्ण हैं।' अभिनेत्री की फिल्म 'फिरंगी' शुक्रवार को रिलीज होगी। इसमें कपिल शर्मा भी हैं।