
Kunickaa Sadanand Affair: 90 के दशक के फेमस सिंगर के साथ एक्ट्रेस कुनिका सदानंद का अफेयर था। इसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया है। वो बिना शादी के ही साथ रहने लगे थे। सिंगर की पत्नी को जब पता चला तो उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसका एक्ट्रेस को अंदाजा तक न था।
90 की फिल्मों में अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनका अफेयर मशहूर सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) के साथ था।
एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ कनन के साथ अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वो पहली बार कुमार सानू से अपने एक दोस्त के घर में मिली थीं। ऊटी में जब वो शूटिंग कर रही थीं तब कुमार सानू वहीं छुट्टी मनाने पहुंचे थे। यहीं पर एक दिन कुमार सानू ने इतनी शराब पी की वो खिड़की से कूदकर जान देने जा रहे थे। तब एक्ट्रेस ने किसी तरह उन्हें बचाया था।
दरअसल, तब कुमार सानू का अपनी पत्नी रीटा से रिश्ता सही नहीं चल रहा था। वो इसी बात से दुखी थे। जब कनिका ने उन्हें मुश्किल घड़ी में संभाला तो दोनो करीब आ गए और साथ रहने लगे। बिना शादी के कुनिका और कुमार सानू साथ रहने लगे थे।
कुनिका सदानंद ने बताया कि जब कुमार सानू अपनी फैमिली को छोड़कर उनके साथ एक फ्लैट में शिफ्ट हो गए थे, तो वो उनकी हर चीज का बहुत ध्यान रखती थीं। कुनिका ने खुलासा किया कि वो उनके साथ पत्नी के तरह रहती थीं।
कुमार सानू और कुनिका के रिश्ते के बारे में जब सिंगर की पत्नी को पता चला तो वो एक दिन उनके फ्लैट के नीचे पहुंच गई और कुनिका की कार को हॉकी से तोड़ डाला। एक्ट्रेस ने बताया कि कुमार सानू की पत्नी अपने बच्चों के लिए पैसे नहीं भेजने के कारण उनसे नाराज थीं। जब भुगतान में देरी हुई तो उसने कुनिका को दोषी ठहराया और हॉकी स्टिक से उसकी कार को भी नुकसान पहुंचाया।
कुनिका और कुमार सानू का रिश्ता 5 साल तक चला। इसके बाद एक्ट्रेस को उनके बारे में कुछ ऐसा पता चला कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। उसके बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।
Updated on:
09 Jan 2025 01:30 pm
Published on:
09 Jan 2025 01:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
