8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mahesh Bhatt बोले- ‘एडल्ट कंटेंट के लिए सिनेमा जाते थे लोग और अब हर सेकंड…

Mahesh Bhatt: महेश भट्ट ने फिल्मों में बोल्ड सीन्स को लेकर कहा है कि पहले लोग एडल्ड कंटेंट देखने के लिए सिनेमा जाते थे और अब हर चीज फोन पर ही उपलब्ध है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 26 Apr 2024, 10:27 AM IST

महेश भट्ट ने कि एडल्ट कंटेंट पर बात

महेश भट्ट ने कि एडल्ट कंटेंट पर बात

Mahesh Bhatt: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर महेश भट्ट अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर आलिया भट्ट के पिता ने एडल्ड कंटेंट को लेकर बात की। उनका मानना है कि पहले के जमाने में दर्शकों को एडल्ट सीन देखने के लिए सिनेमाघर जाना पड़ता था, जबकि आज के समय में ऐसा नहीं है। इस समय इंटरनेट का दौर है। हर सेकंड फोन में बोल्ड फोटोज आ जाती हैं। पहले के समय में बोल्ड सीन्स को लेकर लोगों का आकर्षण अलग था जो देखने के लिए लोगों को थिएटर का रुख करना पड़ता था।

महेश भट्ट ने एडल्ट सीन्स पर की बात (Mahesh Bhatt On Sexual Content)

महेश भट्ट ने दीपक तिजोरी की अपकमिंग फिल्म टिप्सी के ट्रेलर लॉन्च पर बोल्ड कंटेंट को लेकर बात कही। उन्होंने कहा, "पहले सिनेमाघरों के बाहर लाइन लगी रहती थी। हर कोई एडल्ड सीन देखने के लिए जाया करता था। अब ऐसा नहीं है अब इंटरनेट पर हर चीज आसानी से मिल रही है। सेक्सुअल कंटेंट आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं। आप वह देख सकते हैं जो आप देखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:10वीं क्लास में शादी, 18 साल में बनी मां, बॉलीवुड पर किया राज, जानें कौन है ये फेमस एक्ट्रेस

महेश भट्ट ने आगे कहा, 'ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी लोगों को अच्छी च्वाइस यानी उनकी पसंद की फिल्में और वेब सीरीज मिल जाती हैं। थ्रिलर से लेकर कॉमेडी, हॉरर, हर जॉनर की फिल्में, सीरीज और एडल्ट कंटेंट अब फोन में देखे जा सकते हैं।