23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनोज कुमार पर बरस पड़ी थी माला सिन्हा, कहा— ‘क्या मतलब मेरे अंडे, क्या मैं अंडे देती हूं’

इस फिल्म के कुछ सीन दार्जिलिंग में शूट हुए थे। तभी माला सिन्हा मनोज कुमार पर सबके सामने बरस पड़ी थीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 20 Feb 2018, 6:49 PM IST

Manoj Kumar and Mala Sinha

Manoj Kumar and Mala Sinha

मुंबई। माला सिन्हा ने हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज एक्टर्स के साथ काम किया है। माला सिन्हा ने मनोज कुमार के साथ भी काम किया है। हालांकि मनोज कुमार ने जिस वक्त फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था उस वक्त माला सिन्हा एक बड़ी स्टार बन चुकी थीं।

1962 में रिलीज हुई फिल्म हरियाली और रास्ता में लीड रोल में एक्टर मनोज कुमार और एक्ट्रेस माला सिन्हा थे। इस फिल्म के कुछ सीन दार्जिलिंग में शूट हुए थे। तभी माला सिन्हा मनोज कुमार पर सबके सामने बरस पड़ी थीं।

यह भी पढ़ें: Birthday Special: अन्नू कपूर का असली नाम है अनिल कपूर , 4 की जगह 10 हजार का चैक मिला तो बदलना पड़ा नाम

उन दिनों इस फिल्म की शूटिंग सुबह करीब 6-7 बजे तक शुरू हो जाती थी और ब्रेकफास्ट सेट पर ही मंगवाया जाता था। ब्रेकफास्ट में अंडे भी आते थे। एक दिन जब सभी सेट पर नाश्ता कर रहे थे तो किसी ने मनोज कुमार के पास रखे अंडों के बारे में पूछा कि यह अंडे किस के हैं? तब मनोज कुमार ने कहा कि माला सिन्हा के। यह बात माला सिन्हा ने सुन ली थी।

यह भी पढ़ें: हट जा ताऊ' गाने से पहले सपना फंसी थी इन विवादों में, तीसरे विवाद ने किया था जहर खाने पर मजबूर

इसके बाद माला सिन्हा ने गुस्से में मनोज कुमार को खूब खरी-खोटी सुनाई। माला सिन्हा ने कहा कि ‘क्या मतलब मेरे अंडे, क्या मैं अंडे देती हूं’। यह सुनकर मनोज कुमार काफी परेशान और उदास हो गए। कुछ देर बाद शूटिंग के वक्त भी वह काफी नर्वस थे। तब माला सिन्हा हंसते हुए उनके पास आईं और कहा कि वह मजाक कर रही थीं, उन्हें मालूम था कि मनोज कुमार का वह मतलब नहीं था। यह सुनकर मनोज कुमार ने राहत की सांस ली थी।

यह भी पढ़ें: विराट ने पत्नी को याद करते हुए कि फोटो शेयर, फैंस ने पूछा ये कौन है?

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग