जब घरवालों के साथ बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ, तो कुनिका ने दीपक चाहर से पूछा कि क्या उन्होंने उनकी और मालती की तीखी बहस या लड़ाई देखी है। इस पर दीपक ने सीधा लेस्बियन वाली घटना का जिक्र किया और बताया ,' जी हां, जब आपने मालती को लेस्बियन कहा था, तब।' दीपक ने आगे कुनिका को सभी घरवालों के सामने फटकार लगाते हुए कहा, "आपने अगर किसी को लेस्बियन बोला या गे बोल दिया, वो भी नेशनल टीवी पर तो ये बहुत बड़ी बात है आपने ये शब्द बोला था, 'मैं 100 परसेंट श्योर हूं कि वो लेस्बियन है, ये बहुत गलत बात है।'