scriptकरवा चौथ पर अभिनेत्री Neetu Kapoor को आई पति Rishi Kapoor की याद, शेयर किया इमोशनल पोस्ट | Neetu Kapoor Remembered Husband Rishi Kapoor On Karva Chauth | Patrika News

करवा चौथ पर अभिनेत्री Neetu Kapoor को आई पति Rishi Kapoor की याद, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Published: Nov 06, 2020 04:53:16 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

4 नवंबर को पूरे देशभर में करवा चौथ ( Karwa Chauth 2020 ) का त्योहार बना गया है। इस मौके पर एक्ट्रेस नीतू कपूर ( Neetu Kapoor ) पति ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor ) को याद करती हुई नज़र आई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पति को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। जिसे पढ़ फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं।

Neetu Kapoor Remembered Husband Rishi Kapoor On Karva Chauth

Neetu Kapoor Remembered Husband Rishi Kapoor On Karva Chauth

नई दिल्ली। 4 नवंबर को पूरे देश में करवा चौथ ( Karwa Chauth 2020 ) का पर्व बेहद ही धूमधाम के साथ मनाया गया। बॉलीवुड में भी त्योहार की खूब धूमधाम देखने को मिली। इस मौके पर अधिकतर अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया पर अपने पति संग तस्वीरें और कई वीडियोज भी शेयर की। इस खास मौके पर गुज़रे जमाने की खूबसूरत एक्ट्रेस नीतू कपूर ( Neetu Kapoor ) भी पति ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor ) को याद करते हुए दिखाई दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पूरे परिवार संग एक खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए एक खूबसूरत मैसेज भी लिखा है।

यह भी पढ़ें

अश्लील वीडियो’ मामले में गिरफ्तार हुई Poonam Pandey और उनके पति को मिली जमानत, पुलिस की रहेगी नज़र

Neetu Kapoor

एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Neetu Kapoor Instagram ) पर एक तस्वीर पोस्ट की है। फोटो में उनके साथ करीना कपूर खान, रिद्धिमा कपूर, नीतू कपूर, रणधीर कपूर नज़र आ रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा है कि परिवार के साथ करवा चौथ। आपको बेहद मिस करती हूं कपूर साहब। इसी के साथ उन्होंने दो दिल के और एक फूल का इमोजी बनाया है। नीतू द्वारा शेयर की गई फोटो का कैप्शन पढ़कर फैंस भी काफी इमोशनल हो रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें

जब स्टेज पर Priyanka Chopra की ड्रेस पर लगी टेप खुल गई थी, ‘नमस्ते’ पोज का तब लिया था सहारा

 

Neetu Kapoor

बता दें 30 अप्रैल 2020 को लंबी बीमारी के चलते उनका देहांत हो गया था। वह काफी समय से कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थे। उनका करीबन 1 साल तक इलाज भी चल रहा था। इस दौरान एक्टर रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी दिखाई दी थीं। वह पूरे परिवार के साथ हर पूजा पाठ का भी हिस्सा बनी हुई दिखाई दीं। खबरों की मानें तो जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो