इन दिनों नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल शो को जज कर रही हैं। उनके साथ सिंगर विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया भी शो में बतौर जज हैं।
Neha Kakkar
नई दिल्ली: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने सिंगर रोहनप्रीत सिंह से शादी की है। उसके बाद दोनों हनीमून के लिए दुबई गए थे। दुबई से वापस आकर नेहा काम पर लौट चुकी हैं। इन दिनों वह इंडियन आइडल शो को जज कर रही हैं। उनके साथ सिंगर विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया भी शो में बतौर जज हैं। शो में इस वक्त ऑडिशन चल रहे हैं। शनिवार के एपिसोड में शो में अनुष्का नाम की कंटेस्टेंट पहुंचती हैं।