26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पद्मावत से डर गई पैडमैन पर ये हिन्दी मूवी कर रही दो—दो हाथ

बता दें कि पद्मावत के सामने पैडमैन तो तो नही टिक सकी लेकिन फिल्म गदर के निर्देशक भूपेंद्र सिंह अपनी इस फिल्म के साथ पद्मावत को दे रहे हैं टक्कर
2 min read
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Jan 25, 2018

padmaavat release

padmaavat release

साल की सबसे ज्यादा विवादित फिल्म पद्मावत सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। एक तरफ फिल्म पर लगातार विरोध चल रहा है तो वही दूसरी तरफ फिल्म की धड़ाधड़ा बुकिंग भी चालू है। बड़े शहरों में तो कई सिनेमाहॉल फुल भी हो चुके है तो कई फुल होने के करीब है। माना जा रहा है कि संजय लीला भंसाली की 180 करोड़ की ये फिल्म आसानी से अपना बजट निकाल कर फायदा भी कमा लेगी। लेकिन इसी बीच एक बड़ा दिलचस्प बात सामने आई है।


बता दें कि पद्मावत के सामने अक्षय कुमार की पैडमैन या कोई और फिल्म तो नही टिक सकी लेकिन फिल्म गदर बनाने वाले निर्देशक भूपेंद्र सिंह अपनी फिल्म'पाकिस्तान में जय श्रीराम' के सामने आ धमके हैं। बता दें कि ये फिल्म गणतंत्र दिवस पर रिलीज हो रही है। ये फिल्म बिहार झारखंड और उत्तर प्रदेश में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में पाकिस्तान में रह रहें हिन्दुओं के दर्द को बयां किया गया है।भूपेंद्र सिंह की इस फिल्म में विक्रांत सिंह और मोनालिसा की जोड़ी नजर आने वाली है।

अलाउद्दीन खिलजी की बीवी को ये काम करते हुए छिप—छिपकर देखता था ये गुलाम

वहीं दूसरी तरफ फिल्म पद्मावत को लेकर कुछ राजपूत गुटों जैसे 'करणी सेना' ने आपत्ति जताई हुई है। उनका कहना है कि फिल्म की कहानी रानी 'पद्मावती' पर फिल्माई गई है। फिल्म में कुछ अंतरंग सीन्स पद्मावती का खिलजी के साथ भी फिल्माया गया है जो इतिहास के साथ एक खिलवाड़ है। इसके बाद विवाद बढ़ता गया,कुछ राज्यों में तो फिल्म बैन भी कर दी गई। पहले फिल्म को 1 दिसंबर को रिलीज होना था।लेकिन विवाद को बढ़ता देख फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीजिंग डेट को आगे खिसकाना ही सही समझा।फिल्म में दीपिका पादुकोण से लेकर शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य किरदार में हैं।

PADMAAVAT की ऑनलाइन बुंकिग पर भी करणी सेना का खौंफ! जानिए क्या है माजरा..

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग