
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की निक जोनस के साथ अपनी संडे आउटिंग की तस्वीरें, मगर पति के चेहरे को कर दिया ब्लर
नए मम्मी-पापा बने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपने माता-पिता के कर्तव्यों से कुछ समय निकालकर रविवार एक साथ बिताते नजर आ रहे हैं। हाल ही में प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पति निक के साथ ड्राइव पर जाते हुए अपने सन-किस्ड संडे की एक झलक दी। इन दिनों प्रियंका और निक अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं लेकिन दोनों ही रविवार का समय अपने लिए निकलाते हैं।
प्रियंका के द्वारा शेयर किए गए तस्वीरों में प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ कार में बैठी दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में प्रियंका का चेहरा धूप में चमकता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं प्रियंका के बगल में बैठे निक का चेहरा बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहा है। तस्वीरों में निक का चेहरा ब्लर हो रखा है। इन तस्वीरों को देखने के बाद प्रियंका के फैंस हैरान हो गए हैं।
इन तस्वीरों के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा है, "देट काइंड ऑफ संडे"। इन तस्वीरों को फैंस पसंद तो कर ही रहे हैं लेकिन ये भी सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने निक का चेहरा ब्लर क्यों कर दिया है। एक फैन ने लिखा, 'मैम आपने उनका फोटो ब्लर क्यों कर दिया।' इसके अलावा, एक अन्य फैन ने लिखा, 'बेबी की फोटो भेजिए।'
आपको बता दें, प्रियंका और निक जनवरी ने बच्चे के जन्म की घोषणा की थी। उन्होंने फैंस के लिए एक पोस्ट लिखते हुए शेयर किया, "हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के माध्यम से एक बच्ची का स्वागत किया है।" बेटी के जन्म के बाद दोनों अपना समय निकाल कर रोमांटिक संडे बिता रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कंगना रनौत ने आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के जबरदस्त कलेक्शन को बताया 'मूवी माफिया का गणित'
यह भी पढ़ें: इन एक्टर्स ने खुद से उम्र में बड़ी एक्ट्रेस संग की शादी, कोई 3 महीने तो कोई है 12 साल बड़ी
Published on:
28 Feb 2022 05:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
