खुदकुशी क्यों करना चाहते थे राजेश खन्ना?
Published: Jan 16, 2022 05:38:41 pm
राजेश खन्ना बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेताओं में गिने जाते है। सुपरस्टार राजेश खन्ना ने अपने करियर में कई हिट फिल्में की। उनका करियर और स्टारडम हर एक्टर का सपना है। मगर राजेश खन्ना के जीवन में एक वक्त ऐसा भी आया था जब उन्होंने खुदखुशी करने की सोच ली थी। चलिए बताते हैं ऐसा क्या हुआ था राजेश खन्ना के साथ...


खुदकुशी क्यों करना चाहते थे राजेश खन्ना?
ऐसा कई दफा देखा गया है अक्सर ऐसा होता है कि नाकामयाबी इंसान पर इस कदर हावी हो जाती हैं कि गुस्से में कुछ भी कर बैठता है। ऐसा ही कुछ राजेश खन्ना के फिल्मी करियर में हुआ, जब राजेश की एक के बाद एक 7 फिल्में लगातार फ्लॉप होती गई जबकि अमिताभ बच्चन का सितारा चमकता जा रहा था। एक दिन ऐसा भी आया जब उन्होंने समुद्र में ढूब कर जान देनें की सोची।