27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एकता कपूर से तनीषा मुखर्जी तक, मां बनने के लिए इन सेलेब्स ने फ्रीज कराए एग्स

बॉलीवुड में इन दिनों बड़ी संख्या में एक्ट्रेस करियर एग्स फ्रीजिंग के प्रोसेस को अपना रही हैं। जो अभिनेत्री बड़ी उम्र में वे अपने एग्स को फ्रीज करवाती हैं और फिर जब मां बनना चाहें तब इसे यूज करती हैं। डायना हेडन, राखी सावंत से लेकर तनीषा मुखर्जी तक सेलेब्स ने भविष्य में बच्चे पैदा करने के लिए एग फ्रीज करवाए हैं।
3 min read
Google source verification
actresses who got their eggs frozen

actresses who got their eggs frozen

नई दिल्ली। शादी के बाद हर एक्ट्रेस का सपना होता है कि वो मां बने। लेकिन किसी परेशानी की वजह वो मां नही बन पाती। लेकिन कुछ अभिनेत्रियों ने तो इसका तरीका भी खोज निकाला है। ज्यादा उम्र में बच्चा होने में आने वाली परेशानियों को देखते हुए कई बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेस ने अपने एग फ्रीज करवाए। जिससे वो जब चाहे मां बन सकती हैं। डायना हेडन से लेकर तनीषा मुखर्जी एकता कपूर तक इन सेलेब्स ने ज्यादा उम्र में मां बनने में कोई परेशानी न आए, इसलिए ये एग फ्रीज करवाए। इनमें से कुछ सेलेब्स ऐसे हैं जिन्होंने अभी भी शादी नहीं की है। आइए जानते हैं किन सेलेब्स ने करवाए अपने एग फ्रीज-

तनीषा मुखर्जी

एक्स बिग बॉस प्रतियोगी और एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने पिछले महीने खुलासा किया था कि उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करवा लिए हैं। 43 साल की तनीषा ने कहा था कि वे ये 33 की उम्र में ही ऐसा करना चाहती थीं, लेकिन डॉक्टर्स ने उनके स्वास्थ्य को देखते हुए ऐसा करने से मना कर दिया था। वे ये काम 39 की उम्र में कर पाईं। हालांकि इस प्रोसेस में उनके शरीर पर असर पड़ा। एक्ट्रेस ने कहा कि डॉक्टर्स ने उन्हें कहा था कि ऐसा तब करना चाहिए जब बच्चा होने की उम्मीद न हो। लेकिन आज के समय में बच्चे न होने में उन्हें कोई परेशानी नहीं है। ये उनकी व्यक्तिगत पसंद है। बता दें कि एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा ने अभी तक शादी नहीं की है। उन्होंने अपने एग इसलिए फ्रीज करवाए हैं, ताकि वे फ्यूचर में मां बन सकें।

डायना हेडन

पूर्व मिस इंडिया और एक्ट्रेस डायना हेडन का नाम एग फ्रीज करवाने के मामले में सबसे पहले लिया जाता है। एंटरटेनमेंट जगत में डायना ने ही सबसे पहले एग फ्रीज करवाए थे। उन्होंने साल 2016 में पहले बच्चे को जन्म दिया। इससे आठ साल पहले एक्ट्रेस ने एग फ्रीज करवा लिए थे। ये पहला बच्चा उन एग फ्रीज से ही हुआ था। इसके बाद उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी भी ऐसे ही एग फ्रीज से हुई।

यह भी पढ़ें : बिना शादी किए ब्वॉयफ्रेंड संग बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां हो चुकी हैं प्रेग्नेंट, सच जानने के बाद भी पतियों ने थामा हाथ


मोना सिंह

'जस्सी जैसी कोई नहीं' शो फेम एक्ट्रेस मोना सिंह ने शादी करने के तुरंत बाद अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे। उनका कहना था कि वे शादी के बाद जल्दी मां नहीं बनना चाहती थीं। 37 साल की आयु में विवाह बंधन में बंधने वाली मोना ने कहा था कि वे शादी के बाद अपनी पति के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहती हैं। इसलिए एग फ्रिज करवा बच्चे की चिंता से मुक्त होना चाहती थीं।


राखी सावंत

'कंट्रोवर्सी क्वीन' कही जाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत की शादी को लेकर कई खबरें मीडिया के जरिए और खुद उनके मुताबिक अक्सर आया करती हैं। हालांकि असल में अब तक उन्होंने शादी नहीं की है। एक्ट्रेस का दावा है कि उन्होंने भी अपने एग फ्रीज करवा लिए थे। इस दौरान उनको शारीरिक बदलावों से गुजरना पड़ा। हालांकि अब वे इस बात से खुश हैं कि वे जब चाहें बच्चे की मां बन सकती हैं।

यह भी पढ़ें : पति को लेकर Rakhi Sawant ने किया बड़ा खुलासा, कहा- 'रितेश ने दी 4 बार तलाक देने की धमकी'

एकता कपूर

एक्टर जितेंद्र की बेटी और टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा नाम एकता कपूर ने भी अपने एग फ्रीज करवा लिए थे। ये तब की बात है जब वे सरोगेसी से मां नहीं बनी थीं। यानी कि एकता ने 36 साल की आयु में ही ये काम कर लिया था। भले ही वह सरोगेसी से मां बन चुकी हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने शादी को लेकर कोई फैसला नहीं किया है।