गौरतलब है कि हाल में रितेश के इस शूट को देखकर बीजेपी सांसद और मराठा राजा के वंशज सम्भाजी छत्रपति काफी गरमा गए थे। उन्होंने कहा कि रितेश ने जो किया है, वो निंदनीय है। ऐसी जगहों के लिए कुछ कानून है, जिसका पालन सबको करना चाहिए। सम्भाजी छत्रपति रायगढ़ फोर्ट अथॉरिटी के प्रेसिडेंट भी हैं। कई सामाजिक संगठन भी रितेश के इस काम को बेवकूफी भरा बता रहे हैं।