Salman Khan - Lawrence Bishnoi: मुंबई के बांद्रा में सलमान खान के घर के बाहर रविवार की सुबह गोली चलने की खबर सामने आई है, जिसके बाद से ही एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस घटना के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का हाथ बताया जा रहा है क्योंकि वो काले हिरण के शिकार वाले मामले के बाद से ही सलमान खान के जान के पीछे पड़ा हुआ है।