सलमान खान के दोस्त और नेता बाबा सिद्दीकी को मुंबई के बांद्रा इलाके के निर्मल नगर में कोलगेट मैदान के पास उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर गोली मार दी गई थी। बाबा हिंदी फिल्म बिरादरी के बहुत करीब थे और हर साल शानदार इफ्तार पार्टी देते थे। इसमें टीवी और फिल्म जगत के तमाम सितारे शिरकत करते थे।