scriptB’day Special: Ashok Kumar के जन्मदिन से है भाई किशोर कुमार की मौत का कनेक्शन, वजह जान हो जाएंगे हैरान | Singer Kishore Kumar Died On His Brother Ashok Kumar Birthday | Patrika News
बॉलीवुड

B’day Special: Ashok Kumar के जन्मदिन से है भाई किशोर कुमार की मौत का कनेक्शन, वजह जान हो जाएंगे हैरान

आज दिग्गज अभिनेता Ashok Kumar का जन्मदिन है
3 अक्टूबर को ही हुई थी Kishore Kumar की मौत
भाई की मौत के बाद अभिनेता ने जन्मदिन मनाना छोड़ दिया था

नई दिल्लीOct 13, 2020 / 11:09 am

Shweta Dhobhal

Singer Kishore Kumar Died On His Brother Ashok Kumar Birthday

Singer Kishore Kumar Died On His Brother Ashok Kumar Birthday

नई दिल्ली। आज हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकार अशोक कुमार का जन्मदिन है। अशोक कुमार के दो और भाई थे। एक नाम अनूप कुमार था और एक का किशोर कुमार। तीनों ही भाईयों ने फिल्म इंडस्ट्री को अपनी बेहतरीन फिल्मों और गानों से सजाया है। जहां अशोक अपनी अदाकारी से लोगों के बीच काफी मशहूर थे। वहीं किशोर कुमार ने अपनी सुरीली आवाज़ और अलग अंदाज से लोगों को दिलों में बस चुके हैं। 13 अक्टूबर के दिन को जहां पहले अशोक बड़ी ही खुशी के साथ मनाया करते थे। वहीं कुछ समय बाद उन्होंने अपना जन्मदिन मनाना ही छोड़ दिया था। चलिए आपको बताते हैं इसके पीछे की असल वजह।

ashok_2.jpg

दरअसल हुआ कुछ यूं था कि जब अशोक कुमार मुंबई आए थे तो वो केवल लैब असिटेंड का ही काम करते थे लेकिन उनकी किस्मत तब बदल गई जब हिमांशु राय ने उन्हें बतौर हीरो अपनी फिल्म में हीरो का रोल दे डाला। यहां से अशोक कुमार का फिल्मी सफर शुुरू हो गया। सिनेमाजगत में पैर जामने के बाद उन्होंने भाई अनुप कुमार और किशोर कुमार को मुबंई बुला लिया। अशोक कुमार को किशोर से ज्यादा लगाव था इसलिए वह चाहते थे कि किशोर एक्टिंग में ही अपना करियर बनाएं।

यह भी पढ़ें

https://www.patrika.com/bollywood-news/kishor-kumar-death-anniversary-what-is-the-connection-of-ashok-kumar-5211914/

ashok_4.jpg

अशोक कुमार के सपने को पूरे करने की किशोर कुमार ने पूरी कोशिश की। उन्होंने लगभग 22 फिल्में की जिसमें से 16 फ्लॉप रहीं। इसके बाद किशोर कुमार को लगने लगा कि वह अभिनय के लिए नहीं बल्कि गायिकी के लिए बने हैं। तब उन्होंने बतौर अभिनेता नहीं बल्कि प्लेबैक सिंगर के तौर पर फिल्मों में गाना शुरू कर दिया। जिसके बाद किशोर की किस्मत ही पलट गई। उन्होंने अपने अंदाज से लोगों को दीवाना बना दिया।

यह भी पढ़ें

https://www.patrika.com/dus-ka-dum/kishore-kumar-birthday-special-know-ten-facts-about-legend-singer-4930010/

13 अक्टूबर 1987 यह एक ऐसा दिन था जिसने दोनों भाईयों की जिंदगी पूरी तरह से बदल दी। कहा जाता है कि बड़े भाई अशोक कुमार के जन्मदिन की पार्टी किशोर कुमार ने अपने घर में रखी थी। उन्होंने बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों को बुलावा भेजा था। लेकिन उस रात किशोर ही उस पार्टी का हिस्सा नहीं पाए। किशोर की अचानक से हुई मौत की खबर ने अशोक कुमार को पूरी तरह से तोड़ दिया और उस दिन से उन्होंने कभी भी 13 अक्टूबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाया।

Home / Entertainment / Bollywood / B’day Special: Ashok Kumar के जन्मदिन से है भाई किशोर कुमार की मौत का कनेक्शन, वजह जान हो जाएंगे हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो