
Sooraj Barjatya
बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan ने इन दिनों 'सुल्तान' या 'भाईजान' के नाम से जाना जाता हो लेकिन इससे पहले सुपरस्टार फिल्म जगत में 'Prem' नाम से जाने जाते थे। सलमान का यह नाम बॉलीवुड के जाने—माने निर्माता—निर्देशक Sooraj Barjatya ने दिया था। आपको बता दें कि सूरज बड़जात्या ने अपनी अधिकांश फिल्मों में हीरो का नाम प्रेम ही रखा है। इस संबंध में बड़जात्या का कहना है कि यह नाम उनकी फिल्मों व परिवार की भावना से जुड़ा है।
बता दें कि बड़जात्या ने 1989 की फिल्म ‘मैने प्यार किया' से अपने निर्देशन की शुरुआत की थी जिसमें सलमान खान ने 'प्रेम' का किरदार निभाया था। इस फिल्म के जरिये सलमान ने पहली बार लीड रोल किया था। यह फिल्म तब सुपरहिट रही थी। इसके बाद दोनों ने 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ-साथ हैं' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया जिसमें खान के सभी किरदारों के नाम प्रेम था।
खास बात यह है कि बड़जात्या ने सलमान खान के बिना जिन दो फिल्मों का निर्देशन किया, उनमें 'मैं प्रेम की दिवानी हूं' में ऋतिक रोशन और 'विवाह' में शाहिद कपूर के मुख्य किरदार का नाम भी प्रेम ही था। उन्होंने इन फिल्मों में भी उसके पुरुष नायक का नाम प्रेम को बरकरार रखा था।
बड़जात्या ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया, इस नाम में वह सबकुछ शामिल हैं, जो वह चाहते हैं, जिसे वह अपनी फिल्मों के माध्यम से कहना चाहते हैं।' निर्देशक ने कहा, ‘प्रेम' एक ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है जिसके पास उसके मूल अधिकार हैं, जो पारंपरिक रूप से अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ है, जो बहुत ही संस्कारी है, अपने परिवार के साथ रहना पसंद करता है और दिल से अच्छा है।'
Updated on:
04 Mar 2019 06:43 pm
Published on:
04 Mar 2019 06:43 pm
