सुनील शेट्टी ने मुंबई में लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2025 समारोह मे शिरकत की थी। इस दौरान वह मीडिया से बातचीत करते दिखे। ऐसे में मीडिया ने सुनील शेट्टी से पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सवाल किए। सुनील शेट्टी ने कहा, "हमें एक नागरिक के तौर पर सिर्फ एक काम करना है। हमें यह तय करना है कि हमारी अगली छुट्टियां सिर्फ और सिर्फ कश्मीर में होंगी। हमें आतंकियों को दिखाना है कि हम डरते नहीं हैं, और सचमुच हमें कोई डर नहीं है।"